फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two arrested for allegedly trying to run over policemen while they were transporting liquor to Gujarat and Rajasthan.

Charkhi Dadri News: गाड़ियों में गुजरात, राजस्थान लेकर जा रहे थे शराब, रुकवाने पर पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास, दो काबू

Thu, 04 Dec 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 04 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for allegedly trying to run over policemen while they were transporting liquor to Gujarat and Rajasthan.
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। चंडीगढ़ से अवैध तरीके से शराब खरीद गुजरात, राजस्थान ले जाकर महंगे दामों पर बेचने की सूचना पर जांच के लिए बौंद कलां पहुंच नाके पर तैनात पुलिस टीम पर कार सवारों ने गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी जख्मी हो गया। वहीं पुलिस ने दो युवकों को काबू कर लिया और गाड़ियों से काफी मात्रा में शराब बरामद की है। दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए 6 दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि मंगवार को सीआईए स्टाफ में तैनात एएसआई विशाल को सूचना मिली कि दो युवक मिलकर चंडीगढ़ से अवैध तरीके से शराब खरीद गुजरात, राजस्थान ले जाकर महंगे दामों पर बेचते हैं। साथ ही सूचना मिली कि दोनों युवक अलग-अलग गाड़ियों में अवैध शराब लेकर जाएंगे। जिस पर सीआईए स्टाफ की दो टीमों ने अलग-अलग गाड़ियों में बौंद कलां नहर पुल पर पहुंच कर नाकाबंदी की।
विज्ञापन

कुछ देर बाद टीम को सूचना के अनुसार एक क्रेटा व एक स्विफ्ट कार खैरड़ी मोड़ से बौंद कलां की तरफ आती दिखाई दी। टीम द्वारा रुकवाने की कोशिश करने पर क्रेटा चालक ने गाड़ी तेज गति से दौड़ा दी और पुलिस टीम पर चढ़ाने की कोशिश की। कर्मचारियों ने पीछे होकर अपनी जान बचाई। इस घटना में गाड़ी का शीशा सिपाही दिनेश के हाथ पर लगा। जिसे उपचार के लिए बौंद कलां सीएचसी में भर्ती करवाया गया। क्रेटा चालक गाड़ी को वापस मोड़कर खैरड़ी की तरफ भाग गया। एसआई कप्तान सिंह ने टीम को साथ लेकर उसका पीछा करते हुए बुचावास टोल पर काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी स्विफ्ट गाड़ी के चालक ने भी नाके पर गाड़ी पुलिस टीम पर चढ़ाने का प्रयास किया। गाड़ी मोड़ते समय पीछे से बैरिकेट में लगकर रुक गई। टीम ने स्विफ्ट चालक को काबू कर लिया। स्विफ्ट चालक की पहचान जींद जिले के गांव बड़ोदा निवासी आशु के रूप में हुई। वहीं क्रेटा चालक की पहचान बौंद कलां निवासी हरीश उर्फ टिंकू के रूप में हुई।
जांच के दौरान दोनों ही गाड़ियों में शराब की बोतलें व पव्वे मिले। मौके पर आबकारी निरीक्षक सतबीर सिंह व सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाकर निरीक्षण करवाया गया। टीम को दोनों गाड़ियों से शराब की 567 बोतलें व पव्वों की 33 पेटियां बरामद हुईं।

पुलिस ने बरामद शराब व गाड़ियों को कब्जे में लेते हुए दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को पूछताछ के लिए 6 दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed