फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two ambulances with ventilators and emergency kits in charkh dadri

वेंटिलेटर और आपातकालीन किट युक्त दो एंबुलेंस मिली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two ambulances with ventilators and emergency kits in charkh dadri
चरखी दादरी। रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से जिले को दो अत्याधुनिक एंबुलेंस मिली है। कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर एंबुलेंस को जल्द ही लोगों की सेवा के लिए अस्पताल को सौंप दिया जाएगा। इन पर 85 लाख रुपये का बजट खर्च किया गया।
विज्ञापन

एंबुलेंस पूरी तरह से वातानुकूलित हैं और इनमें अनाउंसमेंट सिस्टम भी लगा हुआ है। एंबुलेंस में इंवर्टर, जीपीएस, रोड मैप, फिंगर प्रिंट स्केनर, वेंटिलेटर और आपातकालीन किट की व्यवस्था भी है। एंबुलेंस में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं, जिनके माध्यम से यातायात के दौरान मरीज को देखरेख भी की जा सकती है। उपायुक्त अमरजीत सिंह मान ने मंगलवार को दोनों एंबुलेंस में उपलब्ध सुविधाओं और उपकरणों का जायजा लिया और एंबुलेंस की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दोनों एंबुलेंस अत्याधुनिक तकनीक के आधार पर तैयार की गई हैं। इनमें गंभीर मरीज को भी एक से दूसरे स्थान पर बड़ी आसानी से शिफ्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन

एंबुलेंस में लगे उपकरणों की सहायता से रास्ते में भी मरीज का इलाज किया जा सकता है और मरीज की हालत पर बेहतर तरीके से नजर रखी जा सकती है। दोनो एंबुलेंस को जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से 85 लाख रुपये में खरीदा गया है। चालक को जल्दी ही प्रशिक्षण देकर इस सेवा में लाया जाएगा। उपायुक्त अमरजीत सिंह मान ने कहा कि एंबुलेंस में मरीज को सभी प्रकार की आपात सुविधाएं मिल सकेंगी। मरीज को एंबुलेेंस में उपचार भी मिलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed