फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two accused arrested for attempting theft by breaking glass of vehicles and office

Charkhi Dadri News: गाड़ियों और कार्यालय के शीशे तोड़ चोरी का प्रयास करने के दो आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for attempting theft by breaking glass of vehicles and office
चरखी दादरी। शहर की शंकर कॉलोनी में एक ऑफिस और गाड़ियों के शीशे तोड़कर चोरी का प्रयास करने के दो आरोपियों को शहर थाना पुलिस टीम ने काबू कर लिया है। आरोपियों की पहचान शहर के झज्जर घाटी क्षेत्र निवासी प्रिंस और सैनीपुरा मौहल्ला निवासी सुमन के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ज्यादा शराब पी ली थी और नशे में ही इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि प्रेम नगर निवासी इंद्रपाल ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह डालमिया के शंकर कॉलोनी वाले ऑफिस में काम करता है। 10 जनवरी को शाम के समय ऑफिस बंद करके गया था और 11 जनवरी को सुबह आकर देखा तो ऑफिस के दरवाजे का छोटा गेट खुला और खिड़कियों के शीशे टूटे मिले। बाद में उसे पता चला कि बदमाशों ने चोरी के इरादे से बाहर खड़ी तीन गाड़ियों के शीशे भी तोड़े हैं। शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया और कॉलोनी में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed