फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two accused and buyer arrested for theft in Bhageshwari

Charkhi Dadri News: भागेश्वरी में चोरी करने के दो आरोपी और खरीदार गिरफ्तार

Thu, 28 May 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 28 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two accused and buyer arrested for theft in Bhageshwari
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी।संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव भागेश्वरी में मकान से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों सहित चोरी का सामान खरीदने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पीड़ित सुनील कुमार, निवासी भागेश्वरी, ने 11 मई 2025 को पुलिस चौकी अचीना ताल में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि वह धारूहेड़ा स्थित हीरो कंपनी में नौकरी करते हैं और अपने बेटे के साथ वहीं रहते हैं। 10 मई को जब वह अपने गांव स्थित घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजा टूटा हुआ मिला और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे 15 हजार रुपये नकद, 2 तोला सोने की चेन, 6 ग्राम सोने की अंगूठी, एक 100 ग्राम चांदी का सिक्का, दो सोने की लोंग और एक जोड़ी चांदी की पाजेब गायब थी। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने पहले से दर्ज एक अन्य चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी प्रीतम और हिमांशु से पूछताछ की।
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों ने भागेश्वरी चोरी की वारदात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर गिरफ्तार किया।आरोपियों ने बताया कि चोरी का सामान हिसार के एक सुनार को बेचा गया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हिसार के गोल्ड प्लाजा निवासी करण सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी से 50 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed