फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Truck driver killed in collision with trola on Dadri-Rohtak road

दादरी-रोहतक मार्ग पर ट्रॉला से टक्कर में ट्रक चालक की मौत

Thu, 04 Mar 2021 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Truck driver killed in collision with trola on Dadri-Rohtak road
दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग पर रावलधी गांव के समीप ट्रॉला और ट्रक की भिंड़त हो गई। हादसे में घायल ट्रक चालक ने पीजीआई पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। सदर थाना पुलिस ने पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम करवाया। इस संबंध में ट्रॉला चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में कैथल के भाणा गांव निवासी गौरव ने बताया कि वह पानीपत की मलिक ट्रांसपोर्ट में बतौर ड्राइवर नौकरी करता है। गौरव ने बताया कि जींद जिले के बद्दोवाला निवासी लोकेश गोयत भी ट्रांसपोर्ट में चालक की नौकरी करता था। लोकेश पानीपत से दमन के लिए और वह सूरत जाने के लिए चला था। लोकेश का ट्रक उससे आगे चल रहा था। रावलधी गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रॉले ने लोकेश के ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गए। हादसे के बाद ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने घायल लोकेश को उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में पहुंचने से पहले ही लोकेश की मौत हो गई। हेड कांस्टेबल आजाद सिंह ने बताया कि इस संबंध में आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed