{"_id":"64ce72bb64b928fb23022a28","slug":"truck-driver-dies-after-falling-under-tire-charkhidadri-news-c-21-hsr1019-192897-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: टायर के नीचे आने से ट्रक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: टायर के नीचे आने से ट्रक चालक की मौत
Sat, 05 Aug 2023 09:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 05 Aug 2023 09:33 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव रामलवास में शुक्रवार रात ट्रक के टायर के नीचे आने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान यूपी के बुलंदशहर जिले के गांव घटाल निवासी विरेन के रूप में हुई है। शनिवार को मृतक के परिजनों के बयान पर झोझूकलां थाना पुलिस ने इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
25 वर्षीय विरेन चरखी दादरी में डंपर चलाता था। शुक्रवार को वह डंपर लेकर झोझू जा रहा था। उसी दौरान जब वह गांव रामलवास में पहुंचा तो उसने ट्रक रोक लिया। इसके बाद वह नीचे उतरकर ट्रक के टायरों की जांच करने लगा। उसी दौरान ट्रक पीछे की तरफ खिसक गया और विरेन टायर के नीचे आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया। शनिवार को मृतक के परिजनों के आने बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सौंप दिया।