{"_id":"6666176e4030892c640e36ac","slug":"truck-collides-with-fallen-tree-on-satnali-road-driver-injured-charkhi-dadri-news-c-21-1-hsr1011-398350-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सतनाली सड़क पर गिरे पेड़ से टकराया ट्रक, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सतनाली सड़क पर गिरे पेड़ से टकराया ट्रक, चालक घायल
Mon, 10 Jun 2024 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 10 Jun 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा सतनाली मुख्य सड़क मार्ग पर दुर्घटना ग्रस्त ट्रक ।
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। कस्बे में सतनाली सड़क पर शनिवार रात को ट्रक पेड़ से जा टकराया। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंच दमकल टीम व वाहन चालकों ने घायल ट्रक चालक को बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार रात के समय ट्रक बाढड़ा की तरफ जा रहा था। जब ट्रक गांव हंसावास कला व नांधा के बीच पहुंचा तो अंधेरे में सड़क पर झुके कीकर के पेड़ से जा टकराया। इससे चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सामने सड़क पर गिरे दूसरे पेड़ से जा टकरा गया। इससे ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दमकल कर्मचारियों की टीम व गुजर रहे वाहन चालकों ने ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला और उसका उपचार करवाया।