{"_id":"69f26465bf0f89254e0e96a2","slug":"trolley-driver-injured-in-trolley-truck-collision-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-154573-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ट्रॉला-ट्रक की टक्कर में घायल हुआ ट्रॉला चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ट्रॉला-ट्रक की टक्कर में घायल हुआ ट्रॉला चालक
Thu, 30 Apr 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। नेशनल हाईवे 334बी पर जिले के गांव मोरवाला टोल प्लाजा के समीप ट्रॉला व ट्रक टक्कर में एक ट्रॉला का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए रोहतक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा 23 अप्रैल को हुआ था और अब घायल के भाई के बयान के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
उत्तर प्रदेश के गौंडा जिले के गांव नदईपुरवा रामपुर खरहटा निवासी सलमान अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई निहालुदीन ट्रकों पर बतौर चालक काम करता है। गत 23 अप्रैल को उसे सूचना मिली कि उसका भाई निहालुदीन ट्राला लेकर दादरी से गुरुग्राम के लिए चला था। दोपहर करीब तीन बजे जब वह मोरवाला टोल प्लाजा के समीप पहुंचा तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने उसके भाई के ट्रॉले को टक्कर मार दी जिससे उसका भाई घायल हो गया।
उसके भाई को अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। दादरी सदर थाना पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद