{"_id":"69725d653dfbb6681205259e","slug":"trials-for-various-sports-of-all-india-civil-services-will-be-held-from-january-27-to-february-2-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-150473-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अखिल भारतीय सिविल सेवा के विभिन्न खेलों के लिए 27 जनवरी से दो फरवरी तक होंगे ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अखिल भारतीय सिविल सेवा के विभिन्न खेलों के लिए 27 जनवरी से दो फरवरी तक होंगे ट्रायल
Thu, 22 Jan 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 22 Jan 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के अखिल भारतीय सिविल सेवा अधिकारियों की विभिन्न खेलों के लिए ट्रायल 27 जनवरी से शुरू होकर दो फरवरी तक खेल विभाग की ओर से विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जाएगी। इच्छुक महिला और पुरुष अधिकारी निर्धारित स्थान व तिथि को पहुंचना सुनिश्चित करें।
जिला खेल अधिकारी विष्णु भगवान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा में कैरम, कबड्डी, शतरंज, फिजिक, क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में हरियाणा राज्य के पुरुष और महिला शतरंज, फिजिक, कबड्डी, कैरम, क्रिकेट के खिलाड़ी भाग लेंगे। जिला खेल अधिकारी कमेटी के अध्यक्ष होंगे।
उन्होंने बताया कि कबड्डी खिलाड़ियों के लिए 27 जनवरी को पुरुषों और 28 जनवरी को महिलाओं की सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पलवल में ऑल इंडिया सिविल सर्विस टूर्नामेंट 2025-26 का ट्रायल लिया जाएगा। क्रिकेट के लिए 29 जनवरी को करनाल के कर्ण खेल स्टेडियम में ट्रायल होगी, चेस टूर्नामेंट 29 जनवरी को पंचकुला के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में, फिजिक टूर्नामेंट 29 जनवरी को रोहतक के छोटूराम स्टेडियम में, बैडमिंटन टूर्नामेंट 2 फरवरी को ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पंचकूला में व 2 फरवरी को करनाल के कर्ण स्टेडियम में कैरम टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।