फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   trees cut but planted more

Charkhi Dadri News: 10 साल में पेड़ कटे 25 हजार, फिर भी जिले में हरियाली अपार

Mon, 11 Nov 2024 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 11 Nov 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
trees cut but planted more
पौधरोपण और पौधे गोद लेने की मुहिम से बढ़े 57,266 पेड़, पौधे रोपित करने के बाद देखभाल करने का भी मिला लाभ
विज्ञापन

अमर उजाला विशेष:
दादरी और बाढड़ा दोनों खंडों में 10 साल पहले के मुकाबले हरे पेड़ों की संख्या बढ़ना राहत की बात, जिले में हैं 2,90,000 हरे पेड़
जगदीप सिंह

चरखी दादरी। 10 साल में जिले में विकास के नाम पर 25 हजार पेड़ों पर आरी चल चुकी है। राहत यह है कि इतने पेड़ कटने के बावजूद वन विभाग 57,266 पेड़ बढ़ाने में सफल रहा है। इसमें सबसे अधिक योगदान पौधरोपण और पौधे गोद लेने की मुहिम का है। साथ ही पौधों को रोपित करने के बाद विभाग की ओर से उसकी देखभाल करने से भी जिले में हरियाली बढ़ी है।
वन विभाग पेड़ों की कटाई के अनुसार पौधरोपण का भी ख्याल रख रहा है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार 10 साल पहले दादरी और बाढड़ा में 2,32,734 पेड़ थे। उस दौरान बाढड़ा में 9,000 तो दादरी खंड में 1,33,734 हरे पेड़ थे। इसके बाद जिले में मुख्यमार्ग निर्माण में बाधक बने करीब 25,000 पेड़ों की कटाई की गई। फिलहाल, जिले के दोनों खंडों में हरे पेड़ों की कुल संख्या बढ़कर 2,90,000 तक पहुंच गई है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अधिक से अधिक पौधे रोपित कर जिले को हरा-भरा बनाने का प्रयास है। वहीं, विभाग के वन रक्षक भी पेड़ बचाने के लिए लगातार जंगलों में गश्त करते रहते हैं। अवैध पेड़ कटाई की शिकायत आने पर तुरंत मौके पर पहुंच कर कार्रवाई अमल में लाई जाती है। संवाद
विज्ञापन


- इन मुख्य मार्गाें से काटे गए पेड़
पिछले 10 साल में एनएच-148 बी यानी दादरी-महेंद्रगढ़ रोड, एनएच 334-बी यानी दिल्ली-पिलानी मुख्यमार्ग के निर्माण में बाधा बने पेड़ों को मजबूरन काटना पड़ा था। इसके अलावा, एचएफडीसी (हरियाणा फॉरेस्ट डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन) भी प्रति वर्ष सूखे व मृत पेड़ों की कटाई करवाकर उच्च अधिकारियों के समक्ष रिपोर्ट रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




- दस साल पहले और अब इतनी संख्या है हरे पेड़ों की

खंड दस साल पहले अब इतनी संख्या है पेड़ो की

दादरी 1,33,734 1,70,000
बाढड़ा 99,000 1,20,000


- ऐसे बढ़ी पेड़ों की संख्या
दस साल बाद हुई पेड़ गणना में जहां खंड दादरी में 36,266 पेड़ बढ़े है, वहीं, 21,000 हजार बाढड़ा रेंज में हरे पेड़ों की संख्या बढ़ी है। 25,000 पेड़ों की कटाई के बाद भी हरे पेड़ों की संख्या में बढ़ोतरी होना वन विभाग और जिलावासियों के लिए राहत की बात है।
- हर साल सूख जाते हैं 30 प्रतिशत पौधे
हर मानसून सीजन में वन विभाग की ओर से जिले में पौधरोपण किया जाता है। इसके तहत तीन से चार लाख पौधे रोपित किए जाते हैं। इनमें से करीब 30 प्रतिशत पौधे सूख जाते हैं। हालांकि, अब विभाग पौधरोपण के बाद इस ओर भी ध्यान देने लगा है। इससे जिले को हरा-भरा बनाने में मदद मिली है।


वर्सन:
हमने जिला प्रशासन के सहयोग से जिले में अभियान चला कर एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाकर एक दिन में सवा दो लाख पेड़ लगाए गए थे। इसके अलावा भी हमारे विभाग के अधिकारी व कर्मचारी नर्सरी में आने वाले लोगों को पेड़ वितरित करते रहते हैं।


-हेमंत कुमार, जिला रेंज अधिकारी, वन विभाग



फोटो: 22
शहर के रोहतक रोड पर लगे पेड़। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed