{"_id":"6603079cd0c890dd2704fb90","slug":"treated-patients-without-degree-three-arrested-including-medical-store-operator-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-115454-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बिना डिग्री लिए किया मरीजों का उपचार, मेडिकल स्टोर संचालक समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बिना डिग्री लिए किया मरीजों का उपचार, मेडिकल स्टोर संचालक समेत तीन गिरफ्तार
Tue, 26 Mar 2024 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 26 Mar 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के नेतृत्व में स्वास्थ्य और गुप्तचर विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार दोपहर सांवड़ स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दबिश दी। इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालक बिना मेडिकल डिग्री के मरीजों का उपचार करता मिला। स्वास्थ्य विभाग ने इस पर संज्ञान लेकर मेडिकल संचालक और वहां अभ्यास करने वाले दो युवकों के खिलाफ शिकायत पुलिस को दी। वहीं, बौंदकलां थाना पुलिस टीम ने तीनों को काबू कर लिया और अपने साथ थाने ले गई।
टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को गुप्त सूचना मिली थी कि सांवड़ अड्डे पर स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालक बिना मेडिकल डिग्री के मरीजों का उपचार करता है। सूचना के आधार पर मंगलवार दोपहर उपनिरीक्षक रामनिवास की अगुवाई में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता दादरी पहुंचा। यहां से स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ डॉ. अंकुर, ड्रग्स निरीक्षक दादरी व गुप्तचर इकाई कर्मचारियों को संयुक्त टीम में शामिल किया।
इसके बाद टीम गांव सांवड़ स्थित शर्मा मेडिकल स्टोर पर दबिश देने पहुंची। मेडिकल स्टोर पर संचालक सतीश शर्मा हाजिर मिला। जांच के दौरान वहां हिंडोल निवासी प्रवीण पुत्र विजयपाल और भागेश्वरी निवासी परमेश्वरी पत्नी कृष्ण बतौर मरीज वहां हाजिर मिले। वहां स्टाफ प्रवीण को इंजेक्शन लगाता हुआ मिला जबकि मरीज परमेश्वरी को इंजेक्शन पहले ही लगाया जा चुका था।
विज्ञापन
बाहर भी इंतजार करते मिले मरीज
मेडिकल स्टोर के अंदर टीम को जहां दो मरीज मिले तो वहीं छह मरीज बाहर खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार करते मिले। वहीं, जांच के दौरान मेडिकल स्टोर पर सन्नी पुत्र महेंद्र सिंह और मनजीत पुत्र जगमाल इंजेक्शन लगाने का अभ्यास करते मिले।
- मेडिकल स्टोर के अंदर मिले ये दस्तावेज
टीम को मेडिकल स्टोर के अंदर बास निवासी डाॅ. महिपाल सिंह पुत्र जयभगवान और डाॅ. मनजीत का बीएएमएस रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र मिला। वहीं, ओम साई अल्ट्रासांउड भिवानी की रेफर स्लिप भी मिली जिसका प्रयोग केवल एमबीबीएस डाॅक्टर ही कर सकता है।
- पुलिस को भी मौके पर बुलाया
टीम की जांच के दौरान सामने आया कि मेडिकल स्टोर संचालक सतीश शर्मा बिना मेडिकल डिग्री के मरीजों का इलाज कर रहा था। इसके बाद टीम ने बौंदकलां थाना पुलिस को मौके पर बुलाया। टीम में शामिल डाॅ. अंकुर ने मेडिकल स्टोर संचालक सतीश शर्मा, सन्नी व मनजीत के खिलाफ एक लिखित शिकायत पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस तीनों को साथ ले गई।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की अगुवाई में मंगलवार को ये कार्रवाई की गई। मेडिकल स्टोर संचालक और वहां अभ्यास करने वाले दो युवकों के खिलाफ हमने बौंदकलां थाना पुलिस को शिकायत दे दी है।
डॉ. अंकुर, डिप्टी सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग