फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Traffic lights will be installed in Charkhi Dadri at a cost of Rs 70 lakh

Charkhi Dadri News: चरखी दादरी में 70 लाख से लगेंगी ट्रैफिक लाइटें, आज जारी होगा कार्यादेश

Thu, 06 Jun 2024 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 06 Jun 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Traffic lights will be installed in Charkhi Dadri at a cost of Rs 70 lakh
समसपुर रोड पर लगी वाहनों की लंबी कतार। 
चरखी दादरी। शहर की सड़कों पर जल्द ही वाहन ट्रैफिक लाइट्स के इशारों पर दौड़ते नजर आएंगे। शहर के सभी मुख्य चौराहाें पर ट्रैफिक लाइट लगाने का कार्यादेश नगर परिषद की ओर से छह जून को जारी किया जाएगा। इससे पहले टेंडर प्रक्रिया सिरे चढ़ाई जा चुकी है और लाइटें लगवाने पर 70 लाख रुपये खर्च आएगा। मुख्यालय की ओर से पहले ही बजट राशि स्वीकृत की जा चुकी है।
विज्ञापन

शहर में ट्रैफिक लाइट लगाने का प्रारूप नगर परिषद के अधिकारी तैयार कर चुके हैं, जबकि योजना को निदेशालय भी हरी झंडी दे चुका है। फिलहाल शहर के किसी भी चौराहे पर ट्रैफिक लाइट नहीं है। इसके चलते एक तरफ यातायात व्यवस्था प्रभावित है, तो दूसरी ओर सड़क हादसों का ग्राफ भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में यातायात व्यवस्था को नियंत्रित रखने के लिए ट्रैफिक लाइट ही नहीं लगी है। यह मुद्दा सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लगातार उठा और इस पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने नगर परिषद को योजना तैयार करने के निर्देश दिए थे। नगर परिषद के अधिकारी योजना तैयार कर चुके हैं और आचार संहिता लागू होने से पहले टेंडर प्रक्रिया भी सिरे चढ़ाई जा चुकी है। कार्यादेश जारी न होने के चलते एजेंसी काम शुरू नहीं कर पाई। अब छह जून को नगर परिषद अधिकारी कार्यादेश जारी कर देंगे। इसके बाद करीब 10 दिन के अंदर एजेंसी धरातल पर काम शुरू कर देगी। लाइटें लगने के बाद इनके रख-रखाव की जिम्मेदारी जिला पुलिस को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सड़कों के कट पर लगाए जाएंगे ब्लिंकर
चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें लगाने के साथ सभी कट पर ब्लिंकर भी लगाए जाएंगे, ताकि वाहन चालकों को यू-टर्न का पता चल सके और सड़कों पर हादसे भी न हो। शहर की अंदरुनी सड़कों पर कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें घायल होने के साथ वाहन चालकों की मौत हो चुकी है। ज्यादातर बड़े हादसे रात के समय हुए हैं।




इन चौराहों पर लगेंगी लाइटें

योजना में नगर परिषद की ओर से शहर के सभी बाहरी प्रवेश बिंदुओं को कवर किया गया है। नगर परिषद की रावलधी चौक, समसपुर चौक, लोहारू चौक, लाला लाजपतराय चौक, महेंद्रगढ़ चौक और चिड़िया मोड़ पर ट्रैफिक लाइटें लगाई जाएंगी।



30,000 से अधिक वाहनों का होता है आवागमन

शहर की अंदरुनी सड़कों पर दोपहिया और चार पहिया वाहनों का दबाव अधिक है। बस स्टैंड मार्ग, कोर्ट मार्ग, रोहतक मार्ग व लोहारू मार्ग से प्रतिदिन हजारों वाहन चालक गुजरते हैं। शहर के बाहरी क्षेत्र की सड़कों पर मालवाहक और भारी वाहन का दबाव ज्यादा है। शहर की सड़कों से प्रतिदिन 30,000 से अधिक वाहन चालक गुजरते हैं।




शहर के 6 चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें लगवाई जाएंगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले ही पूरी कर ली गई थी जबकि कार्यादेश जारी नहीं हो पाया था। 6 जून को एजेंसी को कार्यादेश जारी कर दिया जाएगा और इसके बाद जल्द से जल्द धरातल पर काम शुरू करवाया जाएगा। - डॉ. जयेंद्र छिल्लर, नगर आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed