{"_id":"682795fed71c48c2ec09305c","slug":"trade-union-strike-postponed-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-137096-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 20 को होने वाली ट्रेड यूनियनों की हड़ताल स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 20 को होने वाली ट्रेड यूनियनों की हड़ताल स्थगित
Sat, 17 May 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 17 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में हरियाणा शिक्षा विभाग कर्मचारी तालमेल कमेटी से जुड़े अध्यापक संघ व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठनों के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बतौर विशिष्ट अतिथि राज्य उपमहासचिव विजय लांबा ने शिरकत की। अध्यक्षता यशपाल सांगवान व मास्टर रामपाल ने की।
संघ के जिला सचिव मास्टर रामपाल रामबास ने कहा कि 20 मई को विभिन्न ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को आगे बढ़ा दिया गया है। यशपाल सांगवान ने बताया कि पांच जून को पंचकूला में विरोध प्रदर्शन होगा। अब राष्ट्रव्यापी हड़ताल 9 जून को प्रस्तावित है।
विजय लांबा ने कहा कि सरकार न सिर्फ कर्मियों के हितों पर कुठाराघात कर रही है। कर्मचारियों की मांगों में स्कूल मर्जर पर रोक लगाना, बाहरी बस्तियों में नए विद्यालय खोलना, सभी कच्चे कर्मियों को पक्का करना, रिक्त पदों पर स्थायी भर्तियां करना, चिराग योजना वापस लेना, रोस्टर प्रणाली लागू कर शामिल हैं।