{"_id":"69bd89747b4002bcd000b2eb","slug":"tokhnath-self-help-group-topped-in-aakanksha-haat-and-was-honored-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-152863-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: आकांक्षा हाट में तोखनाथ स्वयं सहायता समूह रहा अव्वल, किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: आकांक्षा हाट में तोखनाथ स्वयं सहायता समूह रहा अव्वल, किया सम्मानित
Fri, 20 Mar 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
प्रथम आने पर तोखनाथ स्वयं सहायता समूह को सम्मानित करते हुए उपायुक्त।
- फोटो : 1
बाढड़ा। नीति आयोग का आकांक्षी कार्यक्रम आकांक्षा हाट शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस दौरान स्वयं सहायता समूहों की ओर से उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। गांव मांढी हरिया के तोखनाथ स्वयं सहायता समूह के सदस्याें ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल, सीईओ जिला परिषद डॉ. वीरेंद्र सिंह ,एसडीएम बाढड़ा आशीष सांगवान ने तोखनाथ स्वयं सहायता समूह के सदस्यों सम्मानित किया। उपायुक्त ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समूह की प्रधान कोमल, सचिव सुनीता व कोषाध्यक्ष बिमला को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
उपायुक्त ने उन्हें भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उपायुक्त ने कहा कि ऐसे मंच ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी साबित होते हैं। इस अवसर पर नीति आयोग के एबी फेलो मणिप्रकाश, आजीविका मिशन के खंड प्रबंधक अजीत नेहरा ने तोखनाथ स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को बधाई दी।