फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Today protest against JJP leader, tomorrow 800 farmers will travel to Delhi in 80 vehicles

आज जजपा नेता का विरोध तो कल 80 वाहनों में 800 किसान दिल्ली करेंगे कूच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Today protest against JJP leader, tomorrow 800 farmers will travel to Delhi in 80 vehicles
बाबा स्वामीदयाल मंदिर में आयोजित पंचायत में मौजूद फौगाट खाप के पदाधिकारी व सदस्य। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। किसान व खाप वीरवार को दादरी आगमन पर जजपा नेता दिग्विजय चौटाला का विरोध करेंगी। इसके साथ ही शुक्रवार को 80 वाहनों में 800 से अधिक किसान दिल्ली बॉर्डर के लिए कूच करेंगे। यह निर्णय बाबा स्वामी दयाल धाम परिसर पर आयोजित खाप की सर्वजातीय पंचायत में लिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को हुई फौगाट खाप-19 की पंचायत की अध्यक्षता प्रधान बलवंत सिंह ने की। सर्वप्रथम खाप पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दीनबंधु सर छोटूराम के चित्र पर माल्यार्पण किया। बलवंत सिंह ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों से 26 नवंबर को ज्यादा से ज्यादा संख्या में टीकरी बॉर्डर पहुंचने का आह्वान किया है। इस निर्णय का खाप पालन करेगी। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को सुबह साढ़े नौ बजे संतरा देवी कॉलेज समसपुर के पास किसान एकत्रित होंगे और वहां से बॉर्डर के लिए कूच करेंगे। उन्होंने बताया कि फौगाट खाप के सदस्य 80 वाहनों और 800 किसानों के साथ दिल्ली बॉर्डर कूच करेंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके साथ ही पंचायत में निर्णय लिया गया कि 25 नवंबर को जजपा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला के चरखी दादरी दौरे पर हैं और उनका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

एमएसपी की गारंटी का कानून न बनने तक जारी रहेगा आंदोलन : सुरेश
फौगाट खाप- 19 के सचिव सुरेश फौगाट ने बताया कि जब तक कानूनी रूप से तीनों कृषि कानूनों को रद्द नहीं किया जाएगा और एमएसपी की गारंटी का कानून नहीं बनता है तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। पंचायत में उपप्रधान धर्मपाल महराणा, प्रवक्ता शमशेर सिंह, कानूनी सलाहकार गिरेंद्र फौगाट, सब्जी मंडी प्रधान नितिन जांघू, लीला समसपुर, मौड़ी पूर्व सरपंच राजेंद्र व भूपेंद्र समसपुर ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed