फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Today is the last day for online application for admission in ITI, Electrician trade first choice

Charkhi Dadri News: आईटीआई में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन का आज अंतिम दिन, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड पहली पसंद

Wed, 21 Jun 2023 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 21 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day for online application for admission in ITI, Electrician trade first choice
राजकीय ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रावलधी में हेल्प डेक्स पर जानकारी लेते विद्यार्थी।
चरखी दादरी। जिला के 12 निजी व सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। संस्थानों में अब द्वितीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिला में छह निजी व छह सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में इस बार 1908 सीटों पर दाखिले होने हैं। इस बार इलेक्ट्रीशियन ट्रेड आवेदकों की पहली पसंद रही है। वहीं दूसरे नंबर पर कोपा, फिटर व वायरमैन की ट्रेडों में सबसे अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। वहीं डीजल मैकेनिक की ट्रेड में इस बार सबसे कम आवेदन हुए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को ऑनलाइन आवेदन के बाद दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आवेदकों को अपने प्रमाण पत्रों की मूल काॅपी तथा उसकी दो फोटोकॉपी के साथ संस्थान में पहुंचकर जांच करानी होगी। सीट कंफर्म होने के बाद तय शुल्क जमा कर दाखिला लिया जा सकता है। वहीं इस बार अगर कोई आवेदक तय ट्रेड के अलावा अन्य ट्रेड का चयन करेगा व प्रथम काउंसलिंग में भाग नहीं लेता तो उसे 500 रुपये का शुल्क जमा कराना होगा। शुल्क जमा कराने के बाद द्वितीय काउंसलिंग में भाग ले सकेगा। वहीं विभाग द्वारा अभी तक काउंसलिंग के लिए शेड्यूल भी जारी नहीं किया गया है। वहीं इस बार संस्थानों में 30 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं।
विज्ञापन

------------
जिला के छह सरकारी संस्थानों में यह है सीटें की संख्या
संस्थान का नाम सीटों की संख्या
आईटीआई रावलधी 608
कादमा 152
कलाली-बलाली 276
सांतौर 128
दादरी 48
चरखी दादरी (महिला) 160
कुल 1372

- निजी स्थानों में सीटों की स्थिति
डीजीएम मानकावास 60
रवि आईटीआई 200
रूहियंस बाढ़ड़ा 40
श्रीश्याम समसपुर 80
उदमीराम, जेवली 88
उड़ान, सांवड़ 68
कुल 536


ऑनलाइन आवेदन की आज अंतिम तिथि है। अब संस्थान में द्वितीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आवेदकों को मोबाइल या ई-मेल के माध्यम से संदेश मिलेगा। सभी विद्यार्थी अपने मूल दस्तावेजों के साथ-साथ दो प्रतियों का एक सेट बनाकर रखें जिससे काउंसिलिंग के समय कोई बाधा न आए। काउंसिलिंग व सीट ऑलाटमेंट की स्थिति मोबाइल पर संदेश के माध्यम से दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरजीत बजाड़, प्राचार्य, राजकीय महिला ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रावलधी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed