फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   To improve results, monthly examination is being conducted on board pattern in 110 schools.

Charkhi Dadri News: परिणाम में सुधार के लिए 110 स्कूलों में बोर्ड पैटर्न पर ली जा रही मासिक परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
To improve results, monthly examination is being conducted on board pattern in 110 schools.
शहीद दलबीर सिंह राजकीय मॉडल सांस्कृतिक स्कूल।
चरखी दादरी। जिला में विद्यालय शिक्षा विभाग द्वारा सत्र 2023-24 में बोर्ड कक्षाओं के परीक्षा परिणाम को सुधारने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है। इसी कड़ी में जिले के सभी उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा पैटर्न पर मासिक परीक्षा आयोजित करने की नई पहल की गई है। फिलहाल 110 स्कूल में ये व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट ने बताया कि जिले के सरकारी स्कूलों परीक्षा परिणाम को सुधारने के लिए विभाग की ओर से एक नई पहल की गई है। जिसके तहत जिले के सभी उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में मासिक परीक्षा ली जा रही है। इसमें खास बात ये है कि परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र जिला की कोर टीम में शामिल विषय विशेषज्ञों और प्राध्यापकों द्वारा ही तैयार करवाए गए हैं और अक्तूबर माह के पाठ्यक्रम के अनुसार 20 अंकों की परीक्षा ली गई है। यही नहीं परीक्षा वाले दिन ही अध्यापकों द्वारा पेपर चेक करने के उपरांत अंक भी विद्यार्थियों को बताए गए और डायरी में भी नोट किया है ताकि जिन विद्यार्थियों के कम अंक आए है, उनके अधिगम स्तर में सुधार किया जा सके।
विज्ञापन

बता दें कि 30 अक्तूबर को ही शिक्षा विभाग के महानिदेशक ने वीडियो कांफ्रेंस में सभी जिलों के अधिकारियों को बोर्ड परीक्षा परिणाम को सुधारने के लिए योजनाएं बनाकर काम करने को कहा था। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले को लेकर तैयार की गई योजना के बारे में बताया था। जिले में बोर्ड परीक्षा परिणाम को सुधारने के लिए स्कूल से लेकर जिलास्तर तक अलग-अलग योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- परिणाम में इस योजना से होगा सुधार
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत स्कूल स्तर पर पाठ्यक्रम व पैटर्न के बारे में सभी अध्यापकों व विद्यार्थियों के लिए कक्षा-कक्ष में पाठ्यक्रम का पेस्ट करना, विद्यालयों में विद्यार्थियों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना, अध्यापक की डायरी में पाठ्यक्रम को हर हफ्ते बांटना, हर सप्ताह का पाठ्यक्रम समय पर पूरा करना और सप्ताह के अंत में साप्ताहिक टेस्ट लेना व टेस्ट का रिकॉर्ड डायरी में रखना आदि शामिल हैं। इनके जरिये परिणाम में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed