फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   To fix Jamabandi, 4 patwaris and 2 operators will sit in the center

जमाबंदी दुरुस्त करने के लिए सरल केंद्र में बैठेंगे चार पटवारी और दो ऑपरेटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
To fix Jamabandi, 4 patwaris and 2 operators will sit in the center
चरखी दादरी। डीसी श्यामलाल पूनिया ने मंगलवार को राजस्व रिकॉर्ड को दुरुस्त रखने के लिए दादरी की जमाबंदी को सही करने के अदेश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने पटवारियों की ड्यूटी सरल केंद्र में लगाई है। ये पटवारी यहां बैठकर जमाबंदी दुरुस्त करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में डीसी श्यामलाल पूनिया ने दादरी जिला में राजस्व रिकॉर्ड की जानकारी ली। जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार ने डीसी को बताया कि वर्ष 2019-20 के दौरान दादरी शहर की जमाबंदी ठीक न होने के कारण आम नागरिकों को भी जमीन की रजिस्टरी, फर्द निकलवाने, इंतकाल करवाने व जमीन से संबधित अन्य कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं। यह जमाबंदी ऑनलाइन हो चुकी है और इसके लिए बार-बार बदर बनवानी पड़ रही है।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि सरल केंद्र में चार पटवारी और दो कंप्यूटर ऑपरेटर को बैठाकर उनसे जमाबंदी ठीक करवाने का ही कार्य करवाया जाए। उनके आदेश के अनुसार प्रशासन ने नौरंगाबाद राजपूतान के पटवारी राकेश, डूडीवाला किशनपुरा के पटवारी अनिल, सारंगपुर के पटवारी देवेंद्र व निमली के पटवारी अमित की जमाबंदी दुरुस्त करने की ड्यूटी लगा दी है। ये कर्मचारी फर्द बदर बनाकर इस ऑनलाइन रिकार्ड को सही करेंगे। उनके साथ कंप्यूटर ऑपरेटर जयराम व हवा सिंह इस काम को करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। जमीन का रिकॉर्ड हमेशा दुरुस्त रखना चाहिए, जिससे कि भविष्य में दिक्कत न हो। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया, तहसीलदार बंसीलाल, नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार, डीआईओ अमित लांबा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed