{"_id":"681271c1819ee0b914034e3b","slug":"thunderstorms-and-light-rain-expected-this-week-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-136170-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: इस सप्ताह अंधड़ और हल्की बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: इस सप्ताह अंधड़ और हल्की बारिश के आसार
Thu, 01 May 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 01 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
गर्मी से बचाव के लिए बच्चे पर कपड़ा ढककर बस स्टैंड रोड से गुजरती महिला।
चरखी दादरी। क्षेत्र में बुधवार को पूर्वी हवा चली। अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 20 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटा रही। दिनभर धूप खिली रही।
गत दो दिनों से पूर्वी हवा चल रही है। इससे तापमान बढ़ नहीं पा रहा है। अब तक गर्मी सीजन में जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंचा है। पूर्वी हवा में नमी होने की वजह से तापमान बढ़ नहीं रहा है।
माैसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक से 8 मई के दौरान अंधड़, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसकी वजह से तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मई महीने में करीब 10 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सामान्य से अधिक बारिश और सामान्य से नीचे तापमान बने रहने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तीन, पांच, सात, नौ और 12 मई को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। इससे रुक-रुक कर हल्की बारिश, बूंदाबांदी और तेज गति से हवा चलने की संभावनाएं बन रही हैं।