फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Through street plays, the girl students gave the message to the people to stay away from drugs

Charkhi Dadri News: छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

Fri, 20 Mar 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 20 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Through street plays, the girl students gave the message to the people to stay away from drugs
नशा रोकथाम के प्रति नुक्कड़ नाटक करते हुए काॅलेज छात्राएं।  - फोटो : 1
बाढड़ा। राजकीय महिला महाविद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से कस्बे के प्रमुख स्थानों पर शुक्रवार को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे से बचाव के प्रति जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर आनंद कुमार रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। इसे रोकने के लिए सामूहिक जागरूकता आवश्यक है। इस दौरान छात्राओं ने शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नशे के दुष्परिणाम, सामाजिक प्रभावों व इससे बचाव के उपायों को जीवंत रूप में दर्शाया। नाटक के माध्यम से संदेश दिया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इससे दूर रहना ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है। नुक्कड़ नाटक को स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहा गया। कार्यक्रम के दौरान सहायक प्रोफेसर तस्वीर सिंह, मीना, मनीषा व यशवंती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed