फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Three more villages of the district declared drug free

Charkhi Dadri News: जिले के तीन और गांव नशा मुक्त घोषित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Three more villages of the district declared drug free
एनएच-148 बी के लोहारू ओवरब्रिज सर्विस लेन पर सोमवार देर रात ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू हो पाई। ट्
चरखी दादरी /बाढड़ा। पुलिस की मेरा गांव-नशा मुक्त गांव मुहिम अब रंग ला रही है। हाल ही में जिला पुलिस ने डुडीवाला किशनपुरा, रामपुरा और डोहका मौजी गांव को नशा मुक्त घोषित किया है। एसपी अर्श वर्मा ने सहयोग पर तीनों गांवों की पंचायत और ग्रामीणों को बधाई दी है। इतना ही नहीं मंगलवार को डुडीवाला स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भी एसपी ग्रामीणों को प्रोत्साहित करने पहुंचे।
विज्ञापन

एसपी अर्श वर्मा ने कहा कि पुलिस विभाग का लक्ष्य हर गांव व शहर समेत सभी जिलों नशा मुक्त बनाना है। इसके लिए हमें मिलकर काम करना होगा। हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह इस मुहिम में योगदान दे। नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी लोगों तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। इतना ही नहीं पुलिस नशे की लत से ग्रस्त लोगों की पहचान कर उनका उपचार करवाने का प्रयास भी कर रही है। एसपी ने कहा कि अगर आपके आस-पास कोई ऐसा व्यक्ति है, तो उसकी मदद करने से न हिचकिचाएं। एसपी ने बताया कि तीनों गांवों में हमारा गांव नशा मुक्त गांव के बोर्ड भी लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन


मादक पदार्थ बेचने वालों की दें सूचना
अर्श वर्मा ने कहा नशीले पदार्थों के विक्रेताओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अगर किसी को पता है कि कोई नशीला पदार्थ बेच रहा है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। ग्रामीणों ने पुलिस की पहल का स्वागत करते हुए मुहिम में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में आठ गांवों के प्रतिनिधि रहे मौजूद
मंगलवार को आयोजित बैठक में डुडीवाला किशनपुरा, रामपुरा, सारंगपुर, डोहका मौजी, डोहका हरिया, डोहका दीना, हड़ोदा, और हड़ोदी के सरपंच प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने इस अभियान का समर्थन करते हुए सहयोग का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed