फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Three infected people die, record 139 patients healthy in one day

तीन संक्रमितों ने तोड़ा दम, एक दिन में रिकॉर्ड 139 मरीज स्वस्थ

Tue, 04 May 2021 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Three infected people die, record 139 patients healthy in one day
जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण के चलते तीन लोगों को मौत हुई है। दो संक्रमित कोविड अस्पताल में जबकि तीसरा सिविल अस्पताल में उपचाराधीन था। इसके साथ ही सोमवार को 17 महिलाएं समेत 51 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं, राहत के बात यह है कि सोमवार को एक दिन में रिकॉर्ड 139 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को दो महिलाओं समेत तीन संक्रमितों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि शहर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति और 65 वर्षीय महिला समेत प्रेम नगर निवासी 66 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की मौत हुई है। कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार उनका दाह-संस्कार किया गया। इसके अलावा 17 महिलाएं समेत 51 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक दिन में रिकॉर्ड 139 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब तक 2525 लोग कोरोना संक्रमित मिले चुके हैं, जिनमें से 1883 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 593 अभी सक्रिय हैं। जिले में 49 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। तीन मई तक स्वास्थ्य विभाग कोरोना जांच के लिए 159941 सैंपल ले चुका है, जिनमें से 1188 की रिपोर्ट लंबित है। सोमवार को 623 सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

किस गांव में कितने लोग मिले कोरोना संक्रमित
झोझूकलां में दो, रूदड़ोल में एक, सांवड़ में एक, नीमली में एक, बौंद खुर्द में दो, भागेश्वरी में तीन, महराणा, जावा, डोहका हरिया और ढाणी फौगाट में एक-एक, मंदोला में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। शहर में 17 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

4.14 बढ़ा एक दिन में रिकवरी रेट
सोमवार को एक दिन में रिकॉर्ड 139 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं और इससे रिकवरी रेट 4.14 प्रतिशत बढ़ गया है। दो मई तक जिले में 2474 लोग संक्रमित मिले थे, जिनमें से 1744 स्वस्थ हुए थे। दो मई तक जिले का रिकवरी रेट 70.43 प्रतिशत था। तीन मई को 139 संक्रमित स्वस्थ होने से रिकवरी रेट बढ़कर 74.57 प्रतिशत हो गया।

सोमवार को तीन संक्रमितों की मौत हुई है, जबकि 51 नए केस मिले हैं। 139 संक्रमित स्वस्थ होने से रिकवरी रेट चार प्रतिशत से अधिक बढ़ गया है। लोगों से अपील है कि सतर्कता बरतें और कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन करें।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed