फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Three employees found missing in CHC Baundkalan

Charkhi Dadri News: कार्यवाहक सीएमओ के निरीक्षण में सीएचसी बौंदकलां में तीन कर्मचारी मिले नदारद

Wed, 01 Jan 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 01 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Three employees found missing in CHC Baundkalan
सीएचसी के निरीक्षण के बाद नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों की बैठक लेते कार्यवाहक
बौंदकलां। कार्यवाहक सीएमओ डॉ. राजविंद्र मलिक ने बुधवार सुबह बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें तीन कर्मचारी बगैर पूर्व सूचना के गैरहाजिर मिले। इस पर उन्होंने तीनों का एक-एक दिन का वेतन काटने के आदेश एसएमओ को दिए। इसके अलावा, विभागीय कार्यक्रमों में भी खामियां मिलने पर कार्यवाहक सीएमओ ने स्टाफ को हिदायत भी दी।
विज्ञापन

डॉ. राजविंद्र मलिक बुधवार सुबह 8:45 बजे बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने सीएचसी में तैनात स्टाफ की जानकारी ली। हाजिरी रजिस्टर की जांच की। जांच के दौरान उन्हें तीन कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इस पर उन्होंने एसएमओ डॉ. अंकुर नागर को तीनों कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। इसके बाद कार्यवाहक सीएमओ ने सीएचसी परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभाग की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे कार्यक्रमों का रिकॉर्ड जांचा तो स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। इससे उन्होंने स्टाफ को इनमें तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। करीब साढ़े 10 बजे सीएमओ सीएचसी से रवाना हुए।
विज्ञापन

वहीं, नागरिक अस्पताल पहुंचकर उन्होंने राष्ट्रीय कार्यक्रमों संबंधी जिले का ओवरऑल डाटा भी जाना। इसके बाद उन्होंने तीनों सीएचसी समेत 12 पीएचसी प्रभारियों को नागरिक अस्पताल में बुला लिया। कांफ्रेंस हॉल में उन्होंने सभी 17 स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने टीबी, मातृ-शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण व स्कूल हेल्थ कार्यक्रम के प्रदर्शन में सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि वह लगातार सभी स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करेंगे और खामियां मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ा संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बुधवार सुबह बौंदकलां सीएचसी का निरीक्षण किया गया तो तीन कर्मचारी गैरहाजिर मिले। उन तीनों का एक-एक दिन का वेतन काटने के आदेश एसएमओ को दिए गए। बौंदकलां सीएचसी के निरीक्षण के बाद दादरी नागरिक अस्पताल पहुंचकर सभी स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों के साथ बैठक की गई। इसमें उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। -डॉ. राजविंद्र मलिक, कार्यवाहक सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed