{"_id":"5d66ca4c8ebc3e93ae3f18ff","slug":"three-died-in-road-accident-in-charkhi-dadari-charkhidadri-news-rtk514529089","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंक्चर खड़ी कैंटर को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, तीन की मौत, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंक्चर खड़ी कैंटर को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, तीन की मौत, एक रेफर
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक और घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व लोग।
- फोटो : CharkhiDadri
दादरी-महेंद्रगढ़ मुख्यमार्ग पर बुधवार शाम सड़क पर पक्ंचर होने के बाद खड़े कैंटर को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पंचर बना रहे युवक और कैंटर व ट्रक के चालकों की मौत हो गई। इसके अलावा कैंटर सवार सहायक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस व ट्रैफिक पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सदर पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया और उनकी शनाख्त कराई। मृतकों की शनाख्त चरखी दादरी के आदमपुर डाढ़ी निवासी राहुल, यमुनानगर के औरंगाबाद निवासी श्यामलाल व पटियाला के लाड बंजारा निवासी लाभ सिंह के रूप में हुई है। घायल कैंटर सहायक भी यमुनानगर का रहने वाला है। तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम वीरवार सुबह कराया जाएगा।
जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ की तरफ से लकड़ियों से भरी एक कैंटर दादरी की तरफ आ रहा था। मंदोली गांव के समीप पहुंचने पर कैंटर पंक्चर हो गया। कैंटर चालक श्यामलाल और सहायक गौरव घसोला बस स्टॉप के समीप पंचर बनवाने के लिए आदमपुर डाढ़ी निवासी राहुल को बुला लाए। ट्रैफिक पुलिस प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि राहुल कैंटर का पक्ंचर बना रहा था और कैंटर चालक भी उसके पास ही खड़ा था। इसी दौरान पीछे से एक ट्रक आया और उसने सीधे कैंटर को टक्कर मार दी। टक्कर से कैंटर का जैक हट गया और पंचर बना रहा राहुल पिछले टायरों के जोड़े के नीचे आ गया। वहीं, कैंटर के पीछे खड़े कैंटर चालक श्यामलाल की दोनों वाहनों के बीच आने से मौत हो गई। हादसे में कैंटर सहायक गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से चालक लाभ सिंह का शव केबिन में फंस गया। कड़ी मशक्कत के बाद उसके शव को बाहर निकाला जा सका। दुर्घटना के कुछ देर बाद आदमपुर चौकी पुलिस, सदर थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क पर खड़े वाहनों को वहां से हटाया और तीनों मृतकों के शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ट्रक चालक को झपकी आना या टायर फटना मान रही हादसे का कारण
हादसे के शिकार हुए चार लोगों के अलावा घटनास्थल पर उस समय कोई नहीं था। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने बताया कि अनुमान है कि ट्रक चालक को झपकी आने या फिर टायर फटने से यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि घायल ने भी अभी दुर्घटना के संबंध में कुछ नहीं बताया है।
विज्ञापन
मां-बाप की इकलौती संतान था मृतक राहुल
दुर्घटना में चरखी दादरी जिले के गांव आदमपुर डाढ़ी निवासी राहुल (19) की मौत हो गई। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके मौसा की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। राहुल दो साल से दुकान पर अपने पिता का हाथ बटवाता था।
चरखी दादरी सदर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने कहा कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। तीनों मृतकों की शनाख्त चरखी दादरी के आदमपुर डाढ़ी निवासी राहुल, यमुनानगर के औरंगाबाद निवासी श्यामलाल व पटियाला के लाड बंजारा निवासी लाभ सिंह के रूप में हुई है। घायल कैंटर सहायक गौरव यमुनानगर का रहने वाला है। तीनों का पोस्टमार्टम वीरवार सुबह करवाया जाएगा।