{"_id":"671c087ab6aaedd4fa0a7d17","slug":"three-day-youth-festival-begins-message-of-women-empowerment-and-beti-bachao-given-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-125278-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: तीन दिवसीय युवा महोत्सव का आगाज, महिला सशक्तीकरण, बेटी बचाओ का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: तीन दिवसीय युवा महोत्सव का आगाज, महिला सशक्तीकरण, बेटी बचाओ का दिया संदेश
Sat, 26 Oct 2024 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 26 Oct 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
उपकुलपति दीप्ति धर्माणी को पुष्पगुच्छ भेंटकर कर सम्मानित करते संस्थान सदस्य।
भिवनी/चरखी दादरी। जनता पीजी कॉलेज में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय युवा महोत्सव का शुक्रवार को आगाज हुआ। विद्यार्थियों ने कार्यक्रमों के जरिए महिला सशक्तीकरण और बेटी बचाओ का संदेश दिया।
महोत्सव में दादरी और भिवानी जिले के 28 महाविद्यालयों के 650 विद्यार्थी 38 विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। पहले दिन स्किट स्पर्धा में वैश्य कॉलेज भिवानी और डिक्लेमेशन में आदर्श कॉलेज भिवानी विजेता बना।
सुबह 11:30 बजे मंच दो, तीन व चार पर कार्यक्रम शुरू कराए गए। मुख्य मंच पर दोपहर एक बजे कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें मुख्य अतिथि व विश्वविद्यालय की उपकुलपति दीप्ति धर्माणी, निदेशक डॉ. अश्विनी कुमार, प्राचार्य डाॅ. यशवीर सिंह, जिला परिषद सीईओ प्रदीप कौशिक, आयोजक सचिव डॉ. नीरज गर्ग व डॉ. जयवीर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाद में दीप्ति धर्मानी कार्यक्रम संचालन की अनुमति देकर भिवानी चली गईं।
विज्ञापन
मंच एक पर स्किट कार्यक्रम में झोझूकलां, भिवानी, लोहारू, सीबीएलयू, जनता कॉलेज के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सभी ने आमजन की समस्याओं को अपने कार्यक्रमों के जरिए प्रस्तुत किया। झोझूकलां की टीम ने समाज और अधिकारियों की कार्यशैली पर प्रस्तुति दी। इसके बाद विश्वविद्यालय की टीम ने खाम-खां की अदालत नामक हरियाणवी स्किट पेश की। भिवानी कॉलेज की टीम ने अपनी यमलोक-अपनी वर्कशॉप नामक स्किट पेश की।
मंच दो पर चार टीमों ने क्लासिकल डांस की प्रस्तुति दी। मंच नंबर तीन पर संस्कृत श्लोक उच्चारण स्पर्धा करवाई गई। इसमें 16 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसके बाद एक बजे संस्कृति डिक्लेमेशन का आयोजन किया गया और इसमें नौ विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। शाम को हरियाणवी कविता पाठ हुआ।