फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Three artisans, beneficiaries of the PM Vishwakarma Yojana, will be selected for a special exhibition to be held in Delhi; applications invited.

Charkhi Dadri News: दिल्ली में होने वाली विशेष प्रदर्शनी के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थी तीन कारीगरों का होगा चयन, मांगे आवेदन

Sat, 20 Dec 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 20 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Three artisans, beneficiaries of the PM Vishwakarma Yojana, will be selected for a special exhibition to be held in Delhi; applications invited.
चरखी दादरी। भारत सरकार की पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत जिले के पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी नई दिल्ली में 15 से 30 जनवरी तक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के चयनित कारीगर अपने हुनर और उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए जिले से तीन पात्र लाभार्थियों का चयन किया जाना है। इस चयन प्रक्रिया में केवल उन्हीं कारीगरों को शामिल किया जाएगा, जिनके उत्पाद गुणवत्ता की दृष्टि से उत्कृष्ट होंगे और राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी के अनुरूप पाए जाएंगे। यह प्रदर्शनी पारंपरिक हस्तकला को पहचान दिलाने, बाजार उपलब्ध कराने और कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अवसर के माध्यम से कारीगर न केवल अपनी कला को देश विदेश तक पहुंचा सकेंगे बल्कि अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार के साथ नए व्यवसायिक संपर्क भी स्थापित कर सकेंगे।
विज्ञापन

पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत जिले के पंजीकृत इच्छुक लाभार्थी अपना नाम, संपर्क नंबर, शिल्प का संक्षिप्त विवरण और उत्पादों की 4-5 उच्च गुणवत्ता वाली रंगीन फोटो दो दिन के अंदर जिला एमएसएमई केंद्र किसान मॉडल स्कूल भैरवी में जमा करना सुनिश्चित करें और अधिक जानकारी के लिए 9813407818 नंबर पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed