{"_id":"5d769fda8ebc3e93b31a57a3","slug":"three-ancidentd-of-thept-hapen-in-charkhi-dadari-charkhidadri-news-rtk516993656","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों और फोटो स्टूडियों से 1.35 लाख रुपये सहित गहने और कैमरे चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों और फोटो स्टूडियों से 1.35 लाख रुपये सहित गहने और कैमरे चोरी
विज्ञापन
स्टूडियो से बैग लेकर निकलता आरोपी।
- फोटो : CharkhiDadri
गांव झिंझर के दो घरों और बधवाना गांव स्थित फोटो स्टूडियो से नकदी सहित गहने और अन्य सामान चोरी हो गए। दो मकान मालिकों ने मामले की शिकायत अचीना ताल पुलिस चौकी में, जबकि फोटो स्टूडियो संचालक ने आदमपुर चौकी में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों मामले में केस दर्ज कर उनकी जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल का एफएसएल टीम ने भी जायजा लिया। पीड़ितों के अनुसार चोर तीनों जगह से 1.35 लाख की नकदी सहित गहने और कैमरे चोरी कर ले गए। फोटो स्टूडियो में दिन में ही चोरी करने का आरोपी वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। स्टूडियो संचालक ने फुटेज भी आदमपुर चौकी पुलिस को सौंप दी है। चौकी प्रभारियों का कहना है कि जल्द ही वारदातें ट्रेस कर ली जाएंगी।
केस- एक : बीस मिनट के लिए पड़ोसी की दुकान पर गया था स्टूडियो संचालक
आदमपुर चौकी पुलिस को दी शिकायत में पालड़ी निवासी रामकरण ने बताया कि उसने बधवाना गांव में जावा रोड पर करीब तीन माह पहले ही फोटो स्टूडियो कोला था। रविवार दोपहर करीब 1:15 पर वह अपने पड़ोसी की दुकान पर बीस मिनट के लिए गया था। रामकरण ने बताया कि दुकान पर लौटने के बाद वह अपना काम निपटाने में मशगूल हो गया। इसी बीच जब उसने गल्ला खोला तो 13800 रुपये चोरी हो चुके थे। रामकरण ने बताया कि जब उसने दुकान में रखे कैमरे संभाले तो वो भी नहीं मिले। इसके बाद उसने सीसीटीवी की फुटेज जांची तो देखा करीब 40 वर्षीय एक व्यक्ति कान पर फोन लगाकर दुकान में घुसा। इसके बाद वह काला बैग लेकर बाहर निकलता नजर आया। पीड़ित ने इसकी शिकायत आदमपुर चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केस- दो : चिनाई कार्य के लिए रखी एक लाख की नकदी पर किया हाथ साफ
चोरी की दूसरी घटना गांव झिंझर में सामने आई है। अचीना ताल चौकी पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित संजय ने बताया कि वह जमींदारा करता है। शनिवार रात वह उसकी पत्नी व दोनों बेटियां के साथ घर पर मौजूद था। वह आंगन में सो रहा था, जबकि उसकी पत्नी और दोनों बेटियां अंदर कमरे में सो रही थी। सुबह जब वो सोकर उठे तो एक दरवाजे का ताला टूटा था। जब अंदर जाकर जांच की संदूक की कुंडी उखड़ी मिली। संजय ने बताया कि जब उसने वहां रखे गहने और नकदी देखी तो एक लाख की नकदी सहित सोने के जेवरात चोरी हो चुके थे। संजय ने बताया कि उसने एक लाख रुपये प्लॉट में चिनाई कार्य शुरू कराने के लिए रखे हुए थे। पीड़ित ने बताया कि घटना में उसे करीब पौने चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मामले की सूचना पाकर अचीना ताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
केस- तीन : झिंझर निवासी सैनिक के घर से 22 हजार की नकदी और गहने चोरी
गांव झिंझर में चोरी की दूसरी वारदात आर्मी जवान रविंद्र के घर पर हुई। घटना के समय परिवार घर पर ही मौजूद था। पुलिस शिकायत में रविंद्र ने बताया कि शाम को खाना खाकर परिवार के सभी सदस्य घर पर कमरों में सो गए थे। सुबह जब पांच बजे उसकी मां दर्शना देवी भैंसों को चारा डालने के लिए उठी तो कमरे में सामान बिखरा मिला। इसके बाद अन्य परिजनों को उठाकर घटना की जानकारी दी। शिकायतकर्ता संजय ने बताया कि जब घर पर रखे गहनों और नकदी की जांच की तो 28 हजार की नकदी सहित सोने की दो चूड़ियां और अन्य जेवरात चोरी मिले। इसके बाद मामले की सूचना अचीना ताल चौकी पुलिस को दी गई। चोरी की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। एसआई श्यामसुंदर ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फोटो स्टूडियो में खाली घुसता व्यक्ति।- फोटो : CharkhiDadri