{"_id":"6a173e59db8b74db0504b8b4","slug":"thousands-of-liters-of-water-flowing-on-the-roads-due-to-the-negligence-of-the-officials-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-155815-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अफसरों की लापरवाही से सड़कों पर बह रहा हजारों लीटर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अफसरों की लापरवाही से सड़कों पर बह रहा हजारों लीटर पानी
Thu, 28 May 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 28 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
शहर के चंपापुरी क्षेत्र की गली नंबर एक के सामने लीकेज लाइन से निकला पानी सड़क पर बहता हुआ। संवा
चरखी दादरी। जिले में प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के कारण रोजाना हजारों लीटर पानी सड़कों और नालियों में बहकर बर्बाद हो रहा है। शहर के चंपापुरी स्थित मुख्य जलघर से रोहतक रोड रेलवे फाटक तक जाने वाली मुख्य पेयजल लाइन तीन स्थानों पर लीकेज होने से जल संकट और गहरा गया है।
बॉक्स: प्रेशर कम, कई इलाके प्यासे
प्रेशर कम होने का असर सीधे जैन मोहल्ला, हीरा चौक, सिंहान मोहल्ला और बधवाना गेट क्षेत्रों पर पड़ रहा है। पिछले एक सप्ताह से इन इलाकों में पेयजल की पर्याप्त सप्लाई नहीं पहुंच रही। भीषण गर्मी के बीच लोगों को पीने के पानी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। कई परिवार मजबूरी में निजी टैंकरों से पानी मंगवा रहे हैं, जिससे खर्च बढ़ गया है।
-- -- -- -- -
विभाग बना लापरवाह
स्थानीय निवासी मुकेश जैन, सुनील कुमार, प्रवीन कुमार, श्रीभगवान और राजेश शर्मा ने बताया कि विभाग पहले ही एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई करता है और वह भी पूरी नहीं मिलती। अब लाइन लीकेज होने से स्थिति और गंभीर हो गई है। उन्होंने बताया कि समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
यहां बनी लीकेज की समस्या
रोहतक रोड रेलवे फाटक के पास, चंपापुरी गली नंबर एक के सामने तथा जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय की ओर जाने वाली गली नंबर चार में पिछले एक सप्ताह से लीकेज बनी हुई है। जैसे ही मुख्य जलघर से सप्लाई छोड़ी जाती है, बड़ी मात्रा में पानी सड़क और नालियों में बहने लगता है।
-- -- -- -- -
हमने विभाग के एसडीओ और कनिष्ठ अभियंता को सभी लीकेज ठीक करवाने के साथ पूरे शहर में पानी की सप्लाई सुचारु करने के आदेश जारी किए हैं। जल्द ही लीकेज लाइन को ठीक करवा पर्याप्त पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
-सोहनलाल जांगड़ा, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --