फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   This year there was bumper purchase of millet

Charkhi Dadri News: इस साल हुई बाजरा की बंपर खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
This year there was bumper purchase of millet
मंडी परिसर में बैग की सिलाई करता श्रमिक।
चरखी दादरी। गत वर्ष के मुकाबले इस बार जिले में बाजरा की बंपर पैदावार हुई है। गत वर्ष के मुकाबले इस साल हुई खरीद इसकी बानगी है। वर्ष 2022 में जहां जिले में 1.03 लाख क्विंटल बाजरा की खरीद हुई थी तो इस बार 3.82 लाख का आंकड़ा छूने के बाद भी खरीद जारी है। ऐसे में इस बार खरीद का आंकड़ा 4 लाख पार करने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में बाजरा खरीद की स्थिति देखें तो दो मंडियों में खरीद की गई थी। दादरी मंडी में 82,941 क्विंटल तो बाढड़ा मंडी में 20,592 क्विंटल बाजरा खरीदा गया था। इस लिहाज से जिले में 1,03,533 क्विंटल बाजरा किसानों से खरीदा गया था। अब अगर इस साल की बाजरा खरीद की स्थिति देखें तो एक खरीद केंद्र बढ़ाया गया है। इस साल दादरी और बाढड़ा मंडी के अलावा झोझूकलां में भी खरीद की गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में दादरी मंडी में 2,57,091 क्विंटल बाजरा खरीदा गया है। वहीं, बाढड़ा मंडी की बात करें तो 92,562 क्विंटल और झोझूकलां में 32,766 क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है। इस साल अब तक 14,851 किसान गेटपास कटवाकर अपना बाजरा बेच चुके हैं। अब तक खरीद एजेंसी हैफेड 54 करोड़ से अधिक का भुगतान किसानों के खातों में कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अब उकलाना किया जाएगा भंडारण
बता दें कि कोहलावास गोदाम में जगह न बचने पर दादरी जिले के बाजरा का भंडारण हिसार के दो गोदाम में किया जा रहा था। दोनों गोदाम भी फुल हो गए हैं। इसके चलते अब बाजरा उकलाना के गोदाम में भेजा जा रहा है। उकलाना से दादरी की दूरी अधिक होने के कारण गाड़ियों को वापस लौटने में समय लग रहा है।

- दादरी मंडी में तीन गुना तो बाढड़ा मंडी में साढ़े चार गुना अधिक हुई खरीद
जिले की दो बड़ी मंडियों की गत और इस वर्ष हुई खरीद के आंकड़ों की तुलना करें तो दादरी मंडी में तीन गुना और बाढड़ा मंडी में साढ़े चार गुना अधिक खरीद हुई है। दादरी मंडी में वर्ष 2022 में 82941 क्विंटल बाजरा खरीदा गया था तो इस बार खरीद का आंकड़ा 2,57,091 क्विंटल है। वहीं, बाढड़ा मंडी में गत वर्ष 20,592 क्विंटल बाजरा खरीदा गया था जबकि इस साल 92,562 क्विंटल की खरीद हो चुकी है।


गत वर्ष के मुकाबले इस साल काफी ज्यादा बाजरा की खरीद हुई है। आवक अब कम हुई है, लेकिन बाजरा खरीद जारी है। फिलहाल बाजरा उकलाना गोदाम में भेजा जा रहा है।
-ईश्वर सिंह मोर, प्रबंधक, हैफेड



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed