फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   This time more than 90 percent voting is expected

Charkhi Dadri News: इस बार 90 फीसदी से अधिक मतदान की उम्मीद

Tue, 25 Feb 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 25 Feb 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
This time more than 90 percent voting is expected
चरखी दादरी कोर्ट परिसर में बने अधिवक्ताओं के चैंबर। 
चरखी दादरी। जिला बार एसोसिएशन बनने के बाद हुए चुनाव में प्रतिशत 60 फीसदी से अधिक मतदान का रिकॉर्ड रहा है। पिछली बार वर्ष 2022 में सबसे अधिक मतदान हुआ था। इस बार 90 फीसदी से अधिक मतदान होने की उम्मीद में यह रिकॉर्ड टूटने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


चुनाव के लिए मतदान की तारीख नजदीक आते ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो रहीं हैं। अधिवक्ताओं में भी पदाधिकारी चुनने के लिए आपसी बातचीत हो रही है। वह उम्मीदवारों के पूर्व कार्यकाल पर भी चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का कहना है कि उम्मीदवारों के पिछले कार्यकाल के अनुसार पदाधिकारी का चयन करेंगे। पिछले चुनावों में 60 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था। इस आधार पर वर्ष 2018 में सुदीप कुमार प्रधान चुने गए। तब पंजीकृत कुल 663 में से 411 मतदाताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई थी। इस चुनाव में मतदान प्रतिशत 61.99 फीसदी रहा था। अगला चुनाव वर्ष 2019 में हुआ और ऋषिपाल पहल एसोसिएशन प्रधान बने। इस दौरान कुल 512 मतदाता थे। इनमें से 433 ने ही मतदान किया था। इस चुनाव में 84.5 फीसदी मतदान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2020 में चुनाव के दौरान करीब 575 मतदाता थे। इनमें से 473 मतदाताओं ने ही चुनावी प्रक्रिया भाग लिया। इस दौरान 81 फीसदी मतदान हुआ और सुरेंद्र मैहड़ा प्रधान चुने गए। इस साल मतदान प्रतिशत गिरा था। वर्ष 2021 में 85 फीसदी मतदान और सुरेंद्र मैहड़ा दूसरी बार प्रधान चुने गए। इस चुनाव में 638 में से 546 अधिवक्ताओं ने मतदान कर कार्यकारिणी के चयन में अपना योगदान दिया था।

वर्ष 2022 में सर्वाधिक 86.01 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस चुनाव में तीसरी बार सुरेंद्र मैहड़ा प्रधान चुने गए। इस चुनाव में कुल 708 मतदाता पंजीकृत थे जबकि 609 ने ही मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। वर्ष 2023 में मतदान प्रतिशत अच्छा रहा था। इस चुनाव में नसीब राणा बार प्रधान चुने गए। इस चुनाव में 819 मतदाता पंजीकृत थे जबकि 695 ने वोट डाला और मतदान प्रतिशत 84.85 रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed