फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   This time counting of votes will be held in Dadri instead of Bhiwani, administration will also increase the number of pink booths.

Charkhi Dadri News: भिवानी के बजाय इस बार दादरी में होगी मतगणना, पिंक बूथों की संख्या भी बढ़ाएगा प्रशासन

Thu, 21 Mar 2024 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 21 Mar 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
This time counting of votes will be held in Dadri instead of Bhiwani, administration will also increase the number of pink booths.
कैंप कार्यालय में प्रेसवार्ता करतीं उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनदीप कौर।
चरखी दादरी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनदीप कौर ने बुधवार को कैंप कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने चुनाव से संबंधी जानकारियां और तैयारियों का ब्योरा दिया। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में हुए मतदान की मतगणना भिवानी के बजाय दादरी में ही होगी। दादरी विधानसभा का स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र जनता कॉलेज में जबकि बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र का स्ट्रांग रूम और मतदान केंद्र जेडीकेडीई स्कूल में बनाया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान सरकारी महिला अधिकारियों और कर्मचारियों की अहम भागीदारी देखने को मिलेगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को शहर में अधिक से अधिक पिंक बूथ स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान मतगणना भिवानी में हुई थी, लेकिन इस बार ये कार्य जिला मुख्यालय पर ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता का जिला प्रशासन द्वारा पूरी तरह पालन किया जाएगा। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चुनाव प्रक्रिया पर निगरानी रखने के लिए अधिकारियों की टीमों का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला में कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया गया है। जहां 24 घंटे 1950 नंबर के माध्यम से शिकायत दर्ज की जा सकती है। कंट्रोल रूम के इंचार्ज को आदेश दिए गए हैं कि फोन 30 सैकेंड के अंदर उठे और फोन पर कुशल व्यवहार किया जाए। इसके अलावा सी विजील एप पर भी आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि 25 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। जिले में 4,00303 मतदाता इस बार मतदान करेंगे। जिले में 482 बूथ बनाए गए हैं और ये बूथ 315 स्थानों पर बने हैं। दादरी विधानसभा क्षेत्र में 205036 मतदाता हैं जिनमें से 108280 पुरुष और 96754 महिला मतदाता हैं। वहीं, बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में 195190 मतदाता हैं जिनमें 103010 पुरुष और 92179 महिला मतदाता हैं।

टीमें रखेंगी गतिविधियों पर नजर
निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार 100 मिनट के अंदर शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने कहा कि चुनाव के दौरान प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर जारी होने वाले विज्ञापनों या पेड न्यूज पर निगरानी रखने के लिए जिलास्तरीय मीडिया निगरानी समिति बनाई गई है। इसी प्रकार सर्विलेंस टीमें भी गठित कर दी गई हैं। सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए अलग टीम बनाई गई है।



आचार संहिता लगने के 72 घंटे में हुई कार्रवाई की भेजी रिपोर्ट
प्रेसवार्ता में उपायुक्त ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के 24, 48 और 72 घंटे के अंदर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजनी होती है। 48 घंटे की रिपोर्ट पहले भेजी जा चुकी थी जबकि 72 घंटे की रिपोर्ट बुधवार दोपहर करीब तीन बजे भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed