{"_id":"6a4d52b410f667f9070b9f9d","slug":"third-accused-nabbed-in-gold-loan-fraud-case-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-157432-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: गोल्ड लोन धोखाधड़ी में तीसरा आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: गोल्ड लोन धोखाधड़ी में तीसरा आरोपी काबू
Wed, 08 Jul 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड की दादरी शाखा में नकली सोना गिरवी रखकर 39.20 लाख रुपये के गोल्ड लोन की धोखाधड़ी के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार शाखा प्रबंधक, सहायक शाखा प्रबंधक तथा दो ग्राहकों ने आपसी मिलीभगत कर नकली एवं शून्य शुद्धता (जीरो प्योरिटी) वाले आभूषणों को असली बताकर गोल्ड लोन स्वीकृत करवा लिया। इस फर्जीवाड़े से कंपनी को करीब 39.20 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ।
शिकायत के आधार पर थाना शहर दादरी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई जिसे बाद में आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दिया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों की जानकारी, केवाईसी दस्तावेज, गोल्ड लोन रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज, कंपनी के नियम एवं शर्तों सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच की। पुलिस के अनुसार मामले में पहले ही शाखा प्रबंधक विजय और सुमित को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
अब जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आर्थिक अपराध शाखा में तैनात एसआई सुरेंद्र की टीम ने अटेला नया निवासी आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार किया है। अदालत में पेश करने के बाद उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।