फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   third accuse of firing arrested

Charkhi Dadri News: युवक पर फायरिंग करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Sat, 05 Jul 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 05 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
third accuse of firing arrested
दादरी स्पेशल स्टाफ की ओर से दबोचा गया फायरिंग का तीसरा आरोपी लक्ष्मण उर्फ जोनी। संवाद
फोटो 07
विज्ञापन

दादरी स्पेशल स्टाफ की ओर से दबोचा गया फायरिंग का तीसरा आरोपी लक्ष्मण उर्फ जोनी। संवाद
- 28 जून की रात फतेहगढ़ निवासी युवक पर लोहारू व महेंद्रगढ़ चौक के बीच स्थित ऑफिस पर किए थे तीन फायर, भागवी गांव का रहने वाला है गिरफ्तार किया गया तीसरा आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। फतेहगढ़ निवासी रवि सांगवान पर फायरिंग करने के मामले में स्पेशल स्टाफ ने तीसरे आरोपी भागवी गांव के रहने वाले लक्ष्मण उर्फ जोनी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां आरोपी का कोर्ट ने पुलिस रिमांड मंजूर किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 28 जून की रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि महेंद्रगढ़-लोहारू चौक रोड पर कन्हैया होटल के पास रवि नामक शख्स को तीन युवकों ने गोली मारी है। इसके बाद वे कार में बैठकर भाग निकले। वहीं, घायल को दादरी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। वहां पहुंचकर पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल ने बताया कि 28 जून की रात वह अपने ऑफिस में दादरी निवासी अंशुल के साथ बैठा था। अंशुल हुक्का भरने ऑफिस के बाहर आया और उसी दौरान एसयूवी 500 में सवार होकर युवक आए। घायल के अनुसार, घसौला निवासी तरुण ने उससे पूछा कि खातीवास निवासी सचिन से तेरा कोई विवाद हुआ था क्या? इसके बाद शहर के तेजाब फैक्टरी क्षेत्र निवासी सचिन ने पिस्टल से उसके ऊपर फायर किया। लेकिन, गोली मंदिर के फोटो में जा लगी। फिर सचिन ने दूसरा फायर किया और गोली रवि के हाथ में लगी। तीसरा फायर करने पर भी वह बच गया।

इसके बाद उक्त युवकों ने उस पर ताल-घूंसों से हमला किया और मौके से भाग निकले। सोमवार को एएसआई राजकपूर की टीम ने दो आरोपियों को दबोचा था जबकि अब तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed