फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Thieves took away the buffalo tied in the shed

Charkhi Dadri News: छप्पर में बंधी भैंस खोल ले गए चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away the buffalo tied in the shed
बाढड़ा। छप्पर में बंधी ढाणी नांधा निवासी एक पशुपालक की भैंस चोरी हो गई। घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर गाड़ी के टायरों के निशान मिले है। फिलहाल बाढड़ा थाना पुलिस ने पशुपालक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ढाणी नांधा निवासी सुभाषचंद्र ने बताया कि वो गांव में परचून की दुकान चलाता है और उन्होंने घर पर भैंस रखी हुई है। 19 जनवरी की रात करीब आठ बजे उसने भैंस छप्पर में बांधी थी और 20 जनवरी की सुबह जब वो उठे तो भैंस चोरी मिली। उसने अपने स्तर पर चोर का पता लगाने का प्रयास किया तो घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर वाहन के टायरों के निशान मिले। इससे उसे अंदेशा है कि चोर छप्पर से भैंस खोलकर वाहन तक पैदल ले गए और फिर वहां वाहन में चढ़ाकर ले गए। बाढड़ा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर घटनास्थल का जायजा लिया और पशुपालक की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed