फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Thieves gang active in the district, four bikes stolen in five days

Charkhi Dadri News: जिले में चोर गिरोह सक्रिय, पांच दिन में चार बाइकें चुराईं

Thu, 11 Apr 2024 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 11 Apr 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Thieves gang active in the district, four bikes stolen in five days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। घर के बाहर गली में और सार्वजनिक स्थानों पर दोपहिया वाहन खड़े करना लोगों को महंगा पड़ रहा है। मौका मिलते ही चोर गिरोह बाइक पर हाथ साफ कर लेता है। पांच दिन के दौरान अंदर चार बाइकें चोर गिरोह ने उठाई हैं। इस वर्ष के 101 दिनों की बात करें तो दोपहिया वाहन चोरी की विभिन्न थानों में 12 एफआईआर दर्ज हुई हैं, जिनमें से पुलिस महज एक ही बाइक बरामद कर पाई है।
बता दें कि जिले में बाइक चोर गिरोह काफी दिनों से सक्रिय है। हर माह अलग-अलग जगह से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। जिलावासियों को भी वाहन नुकसान के साथ-साथ आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। यहां तक कि चोर बाइकों का हैंडल लॉक तोड़ने की पूरी तकनीक जानते हैं और बाइक को भी इस तरीके से ले जाते हैं कि किसी को जरा भी भनक नहीं लग पाती। इस साल सामने आई घटनाओं के अनुसार अप्रैल में सबसे ज्यादा बाइक चोरी के मामले सामने आए हैं। इस माह में पांच दिन के दौरान अंदर चार बाइकें चोर गिरोह ने उठाई हैं। मार्च माह में चार बाइक चोरी की गई। जनवरी व फरवरी माह में बाइक चोरी की दो-दो घटनाएं हुई। वर्ष 2023 की बात करें तो जिला पुलिस ने 36 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 33 वाहन बरामद किए थे।
विज्ञापन



इन थानों में इतने केस हुए दर्ज
शहर पुलिस थाने में छह, बौंदकलां व झोझूकलां थाने में दो-दो और बाढड़ा व सदर थाने में एक - एक चोरी के मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस ने इनमें से बाढड़ा थाने में दर्ज एक मामले को ट्रेस करते हुए आरोपी को काबू कर बाइक बरामद की है। वहीं, सबसे ज्यादा चोरी की वारदात शहर में हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




-जिले में ये हो चुकीं बाइक चोरी की घटनाएं
- 13 जनवरी को नगर परिषद से एक व्यक्ति की बाइक चोरी।
- 14 जनवरी को गांव जावा के पालड़ी रोड से किसान की बाइक चोरी।
- 13 फरवरी को एक निजी अस्पताल के सामने से फाइनेंसर की बाइक चोरी।
- 17 फरवरी को गांव बालरोड में खेत के पास से किसान की बाइक चोरी।
- 2 मार्च को गांव ऊण में घर के आगे से बाइक चोरी।
- 9 मार्च को गांव बिलावल में घर के सामने से बाइक चोरी।

- 22 मार्च को बौंदकलां में घर के सामने से बाइक चोरी
- 23 मार्च को शहर के वाल्मीकि बस्ती में घर के सामने से बाइक चोरी।
- 8 अप्रैल को चांगरोड निवासी प्राचार्य की अस्पताल परिसर से बाइक चोरी।
- 8 अप्रैल खेड़ी बत्तर निवासी व्यक्ति की अस्पताल परिसर से बाइक चोरी।
- 5 अप्रैल को चाय की दुकान के आगे से बाइक चोरी।
- 9 अप्रैल को गांव रावलधी में घर के आगे से बाइक चोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed