फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Thieves entered the house through the window, cleaned their hands on the jewelry kept in the cupboard

खिड़की से मकान में घुसे चोर, अलमारी में रखे गहनों पर किया हाथ साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Thieves entered the house through the window, cleaned their hands on the jewelry kept in the cupboard
बाढड़ा। गांव काकड़ौली हुक्मी में बंद पड़े मकान को चोर ने अपना निशाना बनाया। चोर खिड़की का कांच तोड़कर मकान में दाखिल हुए और इसके बाद कमरों के ताले चटका अलमारी में रखे गहनों पर हाथ साफ कर गए। मकान मालिक ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत सौंपी है। इसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ धारा 380 व 457 के तहत केस दर्ज किया गया है। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में काकड़ौली निवासी कृष्णलाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ खेत में रहता है और उसके दोनों लड़के अपने बच्चों के साथ बाहर रहते हैं। खेत के अलावा उसका गांव में भी मकान बना हुआ है। उसके भतीजे नरेंद्र ने उसे बताया कि दूसरे मकान की खिड़की टूटी हुई है। यह सुनकर जब वह मकान पर पहुंचा तो उसने देखा कि मकान की शीशे से बनी खिड़की टूटी हुई थी। इसके अलावा कमरे के ताले भी टूटे हुए मिले।
विज्ञापन

अनहोनी के अंदेशे पर जब उसने मकान के अंदर रखे हुए सामान की जांच की तो उसे अलमारी में रखे गहने नहीं मिले। शिकायतकर्ता ने बताया कि चोर अलमारी में रखी हुए तीन सोने की अंगूठी, एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की चैन, एक जोड़ी कानों के टोपस और दो जोड़ी चांदी की पाजेब चोरी कर ले गए। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि यह चोरी गत 14 जुलाई की रात को हुई है। पीड़ित ने पुलिस से जल्द चोरी किए गए सामान की बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन ::
इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही पुलिस वारदात को ट्रेस कर लेगी।
- अनिल कुमार, एएसआई एवं जांच अधिकारी, बाढड़ा थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed