फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Thieves' direct challenge to district police, 58 incidents in six months

जिला पुलिस को चोरों की सीधी चुनौती, छह माह में की 58 वारदातें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Thieves' direct challenge to district police, 58 incidents in six months
जिला पुलिस को चोरों की सीधी चुनौती, छह माह में की 58 वारदातें
विज्ञापन

अमर उजाला पड़ताल::
----------
- छोटी चोरियों में ही पुलिस अब तक 12 आरोपियों को कर पाई है गिरफ्तार, एक भी बड़ी चोरी इस साल नहीं हुई ट्रेस
- घरों, दुकानों में वारदातों के अलावा वाहन चोरी की घटनाओं को नियमित अंतराल पर चोर गिरोह दे रहा अंजाम
हनी सोनी
चरखी दादरी। वर्ष 2022 में चोर जिला पुलिस को सीधी चुनौती देकर धड़ाधड़ वारदातें कर रहे हैं। पिछले छह माह में घरों, दुकानों, खेतों, बिजली सब स्टेशन समेत वाहन चोरी की 58 वारदातें हो चुकी हैं। अहम बात यह है कि इनमें कई बड़ी वारदातें हैं, जिन्हें पुलिस अब तक ट्रेस नहीं कर पाई है। हालांकि कुछ छोटी चोरियों का पुलिस ने पटाक्षेप कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन बड़ी चोरियां पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई हैं।
संवाददाता ने जनवरी से लेकर 30 जून तक जिले में हुई चोरी की घटनाओं के साथ पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारियों के आंकड़े जुटाए तो चौंकाने वाले हालात सामने आए। अब तक जिले में 46 चोरियां विभिन्न प्रतिष्ठानों में हुई हैं जबकि 12 वाहन चोरी के मामले हैं। अब तक पुलिस ने इस साल 12 चोर दबोचे हैं, जिन्होंने चोरी की छोटी-मोटी वारदातों को अंजाम दिया। जिला पुलिस का तर्क है कि बड़ी चोरियों को ट्रेस करने में टीमें जुटी हुई हैं और इन्हें जल्द ट्रेस कर आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

------
माह अनुसार अगर चोरियों के आंकड़ों पर गौर करें तो सबसे अधिक वारदातें फरवरी में हुई हैं। इस माह चोरों ने 15 वारदातों को अंजाम दिया, जिनमें से 11 चोरियां प्रतिष्ठानों में की गईं जबकि चार वाहन चोरी के मामले सामने आए। जनवरी माह में पांच चोरियां हुईं और इनमें से एक वाहन चोरी का और चार प्रतिष्ठानों में चोरी के मामले हैं। जनवरी और फरवरी में पुलिस ने 10 चोरों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
- मार्च व अप्रैल में हुईं 17 चोरी, पुलिस के हाथ रहे खाली
मार्च की अगर बात करें तो चोरी की 8 घटनाएं हुईं। सात वारदातें अलग-अलग प्रतिष्ठानों में की गई, जबकि एक वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। मार्च में पुलिस के हाथ खाली रहे। इसी प्रकार अप्रैल में चोरी के 9 मामले सामने आए और इनमें से आठ वारदातें प्रतिष्ठानों में हुईं जबकि एक मामला वाहन चोरी का रहा। अप्रैल में भी पुलिस के हाथ खाली रहे।
----
- मई में 11 तो जून में हुईं 10 चोरियां
मई माह में हुईं चोरियों के आंकड़े देखें तो चोरों ने 11 वारदातों को अंजाम दिया। 9 वारदात प्रतिष्ठानों में की गईं और दो वाहन चोरी की वारदातों को चोरों ने अंजाम दिया। इस माह पुलिस के हत्थे सिर्फ एक चोर लगा। वहीं, जून में चोरों ने 10 वारदातें हुईं, जिनमें सात वारदात प्रतिष्ठानों में हुई और तीन वाहन चोरी के मामले सामने आए। जून में भी पुलिस ने एक चोर दबोचा।
------
जानिए... कैसे वर्षों की मेहनत पर हाथ साफ कर गए चोर
केस : 1 - गत 30 मई को चोरों ने उमरवास गांव के तीन घरों को निशाना बनाया। चोर यहां से लाखों के गहने समेत नकदी पर हाथ साफ कर गए। ये वारदातें अब तक अनट्रेस हैं।
केस : 2 - गत जून में चोर मांढी हरिया निवासी व्यक्ति के घर से एक लाख 40 हजार की नकदी समेत गहनों पर हाथ साफ कर गए। करीब 25 दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
केस : 3 - गत मई माह में दगड़ोली के दो मकानों से चोरों ने नकदी समेत सोने-चांदी के गहने चोरी किए। वहीं, अप्रैल माह में रावलधी निवासी एक व्यक्ति के घर से 20 हजार व नकदी ले गए।
केस : 4 - गत अप्रैल में चोरों ने झोझूकलां निवासी एक रिटायर्ड सैनिक के घर को निशाना बनाया। चोर यहां से दस लाख की नकदी समेत गहने चोरी कर ले गए। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।
केस : 5 - गत जून में विवेक नगर निवासी एवं फिलहाल गुरुग्राम में रह रहे पूर्व बैंक मैनेजर के घर में घुसकर चोरों ने हजारों की नकदी समेत गहनों पर हाथ साफ कर लिया। यह वारदात भी अनट्रेस है।
केस : 6 - गत 22 जून को गांधी नगर में बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर यहां से दो लाख बीस हजार की नकदी समेत 12 लाख के गहनों पर हाथ साफ कर गए। महज 19 मिनट में वारदात की गई।
- सरकारी संपत्तियों से लेकर रोडवेज बस मे यात्रियों को बनाया निशाना
गत छह माह में चोरों ने लोगों के घरों में ही नहीं, बल्कि सरकारी संस्थाओं में भी दस्तक दी है। दो स्कूलों की कंप्यूटर लैब के अलावा एक बिजली सब स्टेशन से सामन चुराया गया। इतना ही नहीं चोर गिरोह ने दो वारदातों को रोडवेज बसों में अंजाम देकर यात्रियों को मोटी चपत लगाई है।

वर्जन::
कुछ चोरियां हमने ट्रेस की हैं जबकि कुछ की जांच चल रही है। हमारी टीमें तफ्तीश में जुटी हैं और जल्द ही चोरी की बड़ी वारदातों का पुलिस पटाक्षेप कर देगी।
- जोगेंद्र सिंह, डीएसपी।
------------------
फोटो 01
गत 22 जून को गांधी नगर में हुई चोरी के बाद कमरे में फैला सामान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed