{"_id":"65493097c754257d680601d1","slug":"thieves-broke-the-locks-of-the-clothes-shop-and-took-away-a-scarf-weighing-50-kg-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-9024-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कपड़े की दुकान के ताले चटकाकर 50 किलोग्राम वजनी गल्ला ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कपड़े की दुकान के ताले चटकाकर 50 किलोग्राम वजनी गल्ला ले गए चोर
Mon, 06 Nov 2023 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 06 Nov 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
दुकान में वो जगह जहां से गल्ला चोरी किया गया।
चरखी दादरी। मेन बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान के ताले चटकाकर चोर 50 किलोग्राम वजनी गल्ला उठा ले गए। गल्ले में करीब पांच हजार रुपये और 30 चांदी के सिक्के थे। दुकानदार की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अशोक कुमार ने बताया कि उसने मेन बाजार में दुबलधनिया नाम से क्लॉथ स्टोर किया हुआ है। सोमवार सुबह करीब छह बजे उसे एक दुकानदार ने फोन पर सूचना दी कि दुकान का शटर खुला पड़ा है। सूचना मिलते ही वह और अन्य परिजन दुकान पर पहुंचे तो शटर उठा मिला।
इसके तुरंत बाद अशोक ने सिटी थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी एसआई राजकुमार मौके पर पहुंचे। वहीं, व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और वारदात के संबंध में एसएचओ से बातचीत की। इसके बाद दुकानदार अशोक ने लिखित शिकायत सौंपी। जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।