फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Thieves broke into 8 shops in one night

Charkhi Dadri News: एक रात में चोरों ने 8 दुकानों में की सेंधमारी

Fri, 26 Apr 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 26 Apr 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into 8 shops in one night
टूटी खिड़की दिखाता हेयर सैलून संचालक।
चरखी दादरी। मातृ-शिशु अस्पताल रोड स्थित आठ दुकानों में बुधवार रात चोरों ने सेंधमारी की। इनमें चोर एक दुकान से नकदी और तीन दुकानों से हजारों का सामान ले गए। वहीं, चार दुकानों में तोड़फोड़ कर केवल चोरी का प्रयास किया गया। वीरवार को शहर थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बुधवार को एक ही रात में 8 दुकानों में चोरों का सेंधमारी करना पुलिस गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है। मार्केट के दुकानदारों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग भी की है। दरअसल, इस मार्केट से पहले पूर्ण मार्केट की दो दुकानों में भी चोरी का प्रयास हो चुका है और लगातार बढ़ती चोरी की वारदातों से व्यापारियों में भय का माहौल बना है।
विज्ञापन

बता दें कि मातृ-शिशु अस्पताल रोड पर जिन आठ दुकानों में वारदात हुई हैं वो साथ-साथ एक ही लाइन में हैं। इनमें एक ईंट सप्लायर ऑफिस, एक सैलून, एक ड्राइक्लीन, दो इलेक्ट्रॉनिक्स और तीन किराना स्टोर शामिल है। इनमें से हेयर सैलून से चोर 10 हजार की नकदी ले गए। वीरवार को पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और इस संबंध में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिये...किन दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना
1= विनोद इलेक्ट्रॉनिक्स को चोरों ने निशान बनाया। मालिक विनोद ने बताया कि चोर दुकान से 40 किलोग्राम वजनी तांबा का तार चोरी कर ले गए।
2- ईंट सप्लायर ऑफिस के मालिक अशोक ने बताया कि चोरों ने शटर के ताले तोड़ दिए। हालांकि वो ऑफिस के अंदर से कुछ नहीं ले जा पाए।
3- धीरज हेयर सैलून संचालक लक्ष्मण ने बताया कि चोर गल्ले से 10 हजार रुपये ले गए। ये रुपये गेहूं वाले को देने के लिए उसने दुकान में रखे थे।
4- किराना स्टोर संचालक योगेश ने बताया कि खोखा तोड़कर अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया। सामान रखा होने से चोर अंदर आने में कामयाब नहीं हुए।
5- नितिन किराना स्टोर संचालक योगेंद्र ने बताया कि चोर पिछला दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। वो कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलों समेत सिगरेट व अन्य सामान ले गए।
6-किराना स्टोर के संचालक साधुराम ने बताया कि चोरों ने पीछे से खोखा उखाड़कर दुकान में प्रवेश करने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए।
7- न्यू सनो ड्राइक्लीन शॉप संचालक जय तंवर ने बताया कि शटर का ताला व कुंडा तोड़ा गया है। चोर दुकान में प्रवेश कर कुछ ले जाने में सफल नहीं हुए।
8- स्वामी इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप संचालक दीपक ने बताया कि पीछे से खोखा उखाड़कर चोर अंदर घुसे। इसके बाद दुकान से करीब 5 हजार का सामान ले गए।

- व्यापारियों ने की गश्त बढ़ाने की मांग
सरदार झाडू सिंह चौक रोड मार्केट के प्रधान सुदेश वर्मा समेत अन्य व्यापारियों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक ही रात में आठ दुकानों में चोरी और चोरी का प्रयास होने से व्यापारी सुरक्षा के प्रति चिंतित हैं।


इस संबंध में शिकायत मिली है और पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया।
-रमेश कुमार, एसएचओ, दादरी सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed