{"_id":"67b4da056b669177970439ca","slug":"thief-stole-rs-33000-from-old-mans-pocket-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-131945-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बुजुर्ग की जेब पर हाथ साफ कर चोर ने निकाले 33 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बुजुर्ग की जेब पर हाथ साफ कर चोर ने निकाले 33 हजार रुपये
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में चरखी गांव निवासी बुजुर्ग की जेब से किसी ने 33 हजार रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बुजुर्ग को टिकट के लिए जेब से पैसे निकालने पर घटना का पता चला।
शिकायतकर्ता चरखी गांव निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि वो घर खर्च के लिए रुपये निकलवाने दादरी स्थित बैंक आए थे। उन्होंने 33 हजार रुपये निकलवाए। नरेंद्र सिंह ने बताया कि उसने 500-500 के 66 नोट अपनी जेब में डाल दिए और गांव जाने के लिए दादरी बस स्टैंड पर आ गए। इसके बाद वह बूथ पर लगी भिवानी की बस में सवार हो गए।
शिकायतकर्ता के अनुसार, बस जब मित्तल पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो परिचालक टिकट काटने उसके पास पहुंच गया। इसके बाद उसने जेब में हाथ डाला तो रुपये चोरी मिले। इसके बाद बुजुर्ग ने बस में पूछताछ भी की, लेकिन कुछ सुराग नहीं लग पाया। अब बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।