फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   There will be no damage to crops due to waterlogging, department will lay pipeline for drainage

Charkhi Dadri News: जलभराव से फसलों में नहीं होगा नुकसान, निकासी के लिए पाइप लाइन बिछाएगा विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
There will be no damage to crops due to waterlogging, department will lay pipeline for drainage
चरखी दादरी। सिंचाई विभाग के दादरी डिविजन के गांवों में बाढ़ का प्रबंधन करने के लिए सरकार ने 25 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। इस प्रोजेक्ट के तहत इन गांवों में पाइप लाइनें बिछाई जाएंगी और पानी की निकासी का उचित प्रबंध किया जाएगा। सिंचाई विभाग ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न गांवों में मानसून सीजन में जलभराव होता है, जिससे खेती में नुकसान होता है। सरकार को नुकसान की भरपाई के लिए किसानों काे मुआवजा के रूप में मोटा बजट खर्च पड़ता है। अब सरकार की योजना है कि हर साल मुआवजा देने के बजाय एक बार ही इस समस्या का समाधान कर दिया ताकि किसान को भी नुकसान न होे और सरकार के पैसे की भी बचत हो। सरकार ने बाढ़ प्रबंधन के लिए 25 करोड़ की राशि मंजूरी कर दी है। इस बजट से गांव पांडवान, रासीवास, खातीवास, समसपुर, मोरवाला, इमलोटा सहित कई अन्य गांवों में पाइप लाइनें बिछाई जाएंगी, ताकि पानी की निकासी का स्थायी तौर पर प्रबंध हो जाए। इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जुलाई तक काम पूरा करने की योजना
सिंचाई विभाग की योजना है कि जुलाई में बारिश सीजन से पहले इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाए। रबी की फसलों की कटाई होने पर इस काम को तेजी से पूरा कर दिया जाए, ताकि लाइन बिछाते समय किसानों को फसली नुकसान भी न हो। रबी फसल कटने पर अप्रैल में खेत खाली हो जाते हैं, ऐसे में इस काम को आसानी से पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



5000 एकड़ भूमि होती है प्रभावित
मानसून सीजन की बात करें तो हर साल जिले में जलभराव के चलते कृषि योग्य 5000 एकड़ भूमि प्रभावित होती है। खेतों में जलभराव होने के कारण किसान दो फसल नहीं ले पाते। अब विभाग के प्रयास धरातल पर सिरे चढ़ने से इस समस्या का स्थायी समाधान होगा।

--------------------------------------


बारिश सीजन में बाढ़ के पानी के प्रबंध के लिए 25 करोड़ का बजट मंजूर हुआ है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रोजेक्ट पूरा होने पर किसानों को भी फायदा होगा और सरकार को भी मुआवजा के रूप में बचत हो सकेगी। बारिश के पानी को पाइप लाइन से नहरों में डाला जाएगा। - सतेंद्र कुमार, एक्सईएन, सिंचाई विभाग



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed