फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   There will be a drop in temperature

Charkhi Dadri News: अगले सप्ताह से शुरू होगी ठंड, तापमान में आएगी गिरावट

Tue, 12 Nov 2024 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 12 Nov 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
There will be a drop in temperature
चरखी दादरी। क्षेत्र में सोमवार को मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 17 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन




हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। वातावरण में नमी की मात्रा 44 प्रतिशत दर्ज की गई। दूसरी ओर रविवार के मुकाबले प्रदूषण के स्तर में 16 एक्यूआई की गिरावट आई है। सोमवार को प्रदूषण का स्तर 283 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन


सुबह से ही मौसम साफ और शुष्क बना रहा। सुबह गुलाबी ठंड महसूस हुई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वाले दिनों में सुबह और शाम के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि दिन का तापमान सामान्य से 2.0-3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक और रात का तापमान सामान्य से 4.0-5.0 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अब आने वाले दिनों में धीरे-धीरे दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। ऊपरी वायुमंडल में सक्रिय जेट धाराओं के उत्तरायण होने से लगातार पश्चिमी विक्षोभ उत्तरायण हो रहे हैं, जिनकी वजह से मैदानी राज्यों में मौसम शुष्क और साफ़ बना हुआ है। इन पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी होगी। जब ये मौसम प्रणाली आएगी तब तापमान में हल्की बढ़ोतरी जरूरी होेगी। जैसे ही ये मौसम प्रणाली आगे निकल जाएगी, वैसे ही उत्तर दिशा से ठंडी हवाओं का आगमन शुरू हो जाएगा, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल हवाओं की गति धीमी होने के कारण ठंड का असर कम है। अगले एक सप्ताह में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed