फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   There will be 13 buses in Kandam by the end of February

Charkhi Dadri News: फरवरी के अंत तक 13 बसें होंगी कंडम, छह लोकल रूट होंगे प्रभावित

Sun, 04 Feb 2024 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 04 Feb 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
There will be 13 buses in Kandam by the end of February
चरखी दादरी की रोडवेज वर्कशॉप में खड़ी जर्जर बसें। 
चरखी दादरी। रोडवेज डिपो के बेड़े में 40 फीसदी बसें पहले ही कम हैं। अब फरवरी के अंत तक 13 बसें और कंडम हो जाएंगी। इसके बाद डिपो में महज 94 बसें ही बचेंगी, जोकि 30,000 दैनिक यात्रियों के लिए नाकाफी रहेंगी। डिपो अधिकारियों का कहना है कि नई बसों की मांग मुख्यालय भेजी जा चुकी हैं। जल्द ही नई बसें डिपो के बेड़े में शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

चरखी दादरी रोडवेज डिपो शुरुआत से ही बसों की कमी झेल रहा है। नियमानुसार डिपो के बेड़े में 177 बसें होनी चाहिए। मौजूदा स्थिति की बात करें तो 107 बसें ही डिपो के बेड़े में शामिल हैं। इनमें से भी 13 बसें इस माह के अंत तक कंडम हो जाएंगी। इससे चालक प्रशिक्षण केंद्र समेत छह लोकल रूटों की बस सेवाएं प्रभावित होने के आसार हैं। जो बसें कंडम होंगी उनमें से चार बसें चालक प्रशिक्षण केंद्र की हैं। नौ बसों का संचालन विभिन्न लोकल रूटों पर होता है। एक मार्च से लोकल रूटों की सेवाओं पर असर देखने को मिलेगा। जर्जर बसें बेड़े से हटाने के बाद लगभग पांच हजार यात्रियों को घंटों तक बसों का इंतजार करने की समस्या झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन


बेड़े में शामिल 94 बसों में 12 हैं मिनी
रोडवेज डिपो के बेडे में एक मार्च से 94 बसें ही बच जाएंगी। खास बात ये है कि इनमें से 12 बसें मिनी हैं। इनकी क्षमता 36 सवारियों की है। डिपो की बसों में प्रतिदिन करीब 30,000 यात्री सफर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से कंडम घोषित होंगी बसें
रोडवेज के बेड़े में बस शामिल होने के 10 साल बाद बस कंडम घोषित हो जाती है। यह बसें एनसीआर में नहीं चल सकती है। फिलहाल कंडम हुई बसों ने अपने 10 साल पूरे कर लिए हैं। इससे पहले जनवरी में भी एक बस को 10 साल पुरानी होने के चलते कंडम घोषित किया जा चुका है।

इन रूटों पर चलने वाली बसें होंगी कंडम
दादरी से कोसली, दादरी-लोहारू, रामलवास-बाढड़ा, दादरी-सतनाली, दादरी-रोहतक, भिवानी-फतेहगढ़, दादरी-भिवानी रूट के अलावा दो रिजर्व बसें कंडम हो जाएंगी। सबसे अधिक कोसली रूट प्रभावित होगा। इस रूट पर हर रोज एक हजार यात्री बसों में सफर करते हैं। इनमें दादरी से कोसली जाने वाली बस पूरा दिन में पांच फेरे लगाती थी। दादरी से भिवानी रूट पर चलने वाली बस प्रतिदिन छह चक्कर लगाती थी। अब इनके कंडम होने के बाद लगभग दादरी-भिवानी रूट की सेवा पर भी असर पड़ेगा।




बसें कंडम होने की जानकारी पहले ही उच्चाधिकारियों को दे चुके हैं। नई बसों के लिए मुख्यालय मांग भेज चुके हैं। जल्द ही नई बसें डिपो के बेडे में शामिल हो जाएंगी। - नवीन शर्मा, जीएम, दादरी डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed