{"_id":"624484311389cc090b1c3614","slug":"there-were-a-lot-of-slips-in-hindi-paper-too-four-umc-cases-were-made-charkhidadri-news-hsr6278959136","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी के पेपर में भी खूब चलीं पर्चियां, चार यूएमसी केस बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी के पेपर में भी खूब चलीं पर्चियां, चार यूएमसी केस बने
विज्ञापन
काठमंडी स्थित राजकीय कन्या स्कूल में पेपर शुरू होते ही अंदर घुसे युवकों को खदेड़ते पुलिसकर्मी।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। हरियाणा शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा की हिंदी की परीक्षा में खुलकर पर्चियां चलीं। दो परीक्षा केंद्रों पर तो बोर्ड चेयरमैन उड़नदस्ते को बाहरी हस्तक्षेप मिला, जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। जिले में हिंदी के पेपर में चार यूएमसी केस भी बने। दो यूएमसी केस रानीला राजकीय स्कूल में तो दो बौंदकलां राजकीय स्कूल में बने हैं। दादरी शहर के परीक्षा केंद्रों की अगर बात करें तो युवक परीक्षा केंद्रों की दीवार फांदकर बेरोक-टोक खिड़कियों तक पहुंचे।
प्रदेश में बुधवार से बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत हुई। बारहवीं कक्षा का पहला पेपर हिंदी का हुआ। यह पेपर दोपहर साढ़े 12 से तीन बजे तक चला। संवाददाता ने इस दौरान शहर के राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल और शहीद दलबीर सिंह मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तो प्रबंध ध्वस्त नजर आए। इन परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती होने के बावजूद बाहरी तत्व दीवार फांदकर कमरे के जंगले तक पहुंचे। इतना ही नहीं इन केंद्रों के पहली मंजिल पर बने कमरों तक भी बाहरी तत्व छज्जों के जरिये पहुंच गए। इनके जहन में न तो पुलिसकर्मियों का खौफ नजर आया और न ही ड्यूटी स्टाफ का।
बारहवीं हिंदी की परीक्षा बुधवार को 31 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। जिले में करीब साढ़े छह हजार विद्यार्थी परीक्षा में प्रविष्ट हुए। उड़नदस्ते परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण भी करते रहे। उड़नदस्तों के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचते ही नकल का खेल कुछ देर तक रुका नजर आया, लेकिन फ्लाइंग के केंद्र से बाहर निकलते ही हालात फिर से पहले जैसे नजर आए। बोर्ड चेयरमैन उड़नदस्ते ने रानीला राजकीय स्कूल, बौंदकलां राजकीय स्कूल, सांवड़ राजकीय स्कूल, महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल और बौंदकलां आदर्श स्कूल परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बौंदकलां और रानीला राजकीय स्कूल में भारी बाहरी हस्तक्षेप मिला। दोनों जगह बोर्ड चेयरमैन उड़नदस्ते ने दो-दो यूएमसी भी बनाए और बाहरी हस्तक्षेप की रिपोर्ट भी बोर्ड को भेजी।
विज्ञापन
11 उड़नदस्तों ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण
हिंदी के पेपर में बुधवार को 11 उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इनमें बोर्ड चेयरमैन व वाइस चेयरमैन समेत डीसी, एसडीएम और डीईओ उड़नदस्ता शामिल है। ये 11 उड़नदस्ते 31 परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। कुछ जगह स्थिति खराब मिली तो कुछ जगह बिना बाहरी हस्तक्षेप के परीक्षार्थी पेपर देते मिले।
150 से अधिक पुलिसकर्मी रहे तैनात
परीक्षा केंद्रों के अंदर और बाहर पुलिसकर्मी तैनात रहे। 31 परीक्षा केंद्रों पर 150 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी, लेकिन इसका भी कोई ज्यादा असर नजर नहीं आया। परीक्षा केंद्रों के अंदर तक पर्ची पहुंचाने के लिए बाहरी युवक बेखौफ नजर आए। परीक्षा केंद्रों की दीवार सहारे उन्होंने बाइक खड़ी की और इसके जरिये पहले दीवार और फिर परीक्षा केंद्र की खिड़की तक पहुंचे। राइडर पर तैनात पुलिसकर्मी उन्हें टोके बिना ही पास से गुजरते नजर आए।
वर्जन
बारहवीं हिंदी की परीक्षा 31 केंद्रों पर संपन्न हुई। बोर्ड चेयरमैन उड़नदस्ते ने जिले में चार यूएमसी बनाए हैं। रानीला और बौंदकलां राजकीय स्कूल परीक्षा केंद्र में भारी बाहरी हस्तक्षेप रहा और इसकी रिपोर्ट हमने उच्चाधिकारियों को भेज दी है।- श्रीभगवान, बोर्ड चेयरमैन उड़नदस्ता सदस्य।

न जान की परवाह न कार्रवाई का भय....कमरे में अंदर पर्ची पहुंचाने के लिए बेखौफ होकर छज्जे पर चढ़े युवक?- फोटो : CharkhiDadri