फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   There was joy in Nand's house, Jai Kanhaiya Lal...

Charkhi Dadri News: नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
There was joy in Nand's house, Jai Kanhaiya Lal...
कीकरवासनी मंदिर में कथा वाचन करते हुए स्वामी ज्ञानानंद।
चरखी दादरी। शहर स्थित कीकरवासनी क्षेत्र स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में ब्रह्मलीन संत श्रीरामस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज की 44वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्री मद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। कृष्ण जन्म के प्रसंग शुरू होते ही पांडाल में मौजूद श्रद्धालु नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की भजनों के साथ झूम उठे।
विज्ञापन

वहीं, श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी कर मक्खन मिश्री के प्रसाद का भोग लगाकर वितरित किया। कथा में स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि जीवन में जब भी भगवत नाम सुनने का अवसर प्राप्त हो, उससे विमुख नहीं होना चाहिए। भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए बताया कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है, तब- तब परमात्मा अवतार धारण करके धरती पर धर्म की स्थापना करते हैं। कृष्ण जन्म की कथा के पूर्व भगवान राम के अवतार की लीला का वर्णन किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान राम ने आदर्श स्थापित किया है, वह आज भी प्रासंगिक है। स्वामी ने राम जन्म, ताड़का वध, राम विवाह, वनवास, रावण वध सहित राम राज्याभिषेक का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि द्वापर में जब कंस के अत्याचार बढ़े तो श्रीकृष्ण ने अवतार लेकर मुक्ति दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भगवान संसार से जुड़े भी हैं और अलग भी हैं। आकाश में बादल रहता है और बादल के अंदर भी आकाश तत्व है। बादल के गायब होने पर भी आकाश गायब नहीं होता। इसी तरह संसार गायब होने पर भी परमात्मा गायब नहीं होते। संसार की कोई भी वस्तु भगवान से अलग नहीं है। सृष्टि का सार तत्व परमात्मा है। इसलिए असार यानी संसार के नश्वर भोग पदार्थों की प्राप्ति में अपने समय, साधन और सामर्थ्य को अपव्यय करने की जगह हमें अंतर के परमात्मा को प्राप्त करने का लक्ष्य रखना चाहिए। इसी से जीवन का कल्याण संभव है।


इस अवसर पर मंदिर कार्यकारिणी एवं ट्रस्ट के प्रधान जीतराम गुप्ता, ट्रस्टी सुरेश वशिष्ठ, राकेश अरोड़ा, मनोज जांगिड़, शिवचरण लाला, जयप्रकाश, अजय, प्रहलाद शर्मा, पुजारी केशव पंत, रमेश वशिष्ठ, सुंदर लाल महेंद्रा, विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed