फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   There was a scuffle between party workers in front of the central observer of Congress

Charkhi Dadri News: कांग्रेस की केंद्रीय पर्यवेक्षक के सामने ही पार्टी कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की

Fri, 20 Jun 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 20 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
There was a scuffle between party workers in front of the central observer of Congress
 विश्राम गृह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दूर करते हुए पुलिस कर्मचारी।
चरखी दादरी। प्रदेश में कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर पार्टी में हर जगह गुटबाजी खुलकर सामने आ रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय पर्यवेक्षक रीटा चौधरी के सामने ही पार्टी कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की हुई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकदूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगाए। रीटा चौधरी ने अनुशासनहीनता पर पार्टी कार्यकर्ताओं को फटकार लगाई।
विज्ञापन

कांग्रेस की राष्ट्रीय पर्यवेक्षक रीटा चौधरी वीरवार को दादरी विश्राम गृह पहुंचीं थीं। उनके आने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मिलने के लिए वहां पहुंच गए। गेट के बाहर अव्यवस्था देखकर रीटा चौधरी स्वयं बाहर थीं। इस पर नाराज होकर रीटा चौधरी ने कार्यकर्ताओं को फटकार लगाते हुए कहा कि धैर्य नाम की भी कोई चीज होती है, क्या ऐसे में जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। इसके बाद पुलिस ने गेट से सभी कार्यकर्ताओं को हटाया और उन्हें शांतिपूर्वक इंतजार करने को कहा।
विज्ञापन

वीरवार को रीटा चौधरी ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और किसी को नियुक्ति प्रक्रिया की जानकारी नहीं दी। हालांकि शुक्रवार को इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें रीटा चौधरी कार्यकर्ताओं को डांटते हुए स्पष्ट रूप से नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed