फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   There was a dispute while drinking alcohol, friends killed and threw the dead body on the bank of the minor

Charkhi Dadri News: शराब पीते समय हुआ विवाद, दोस्तों ने हत्या कर माइनर किनारे फेंका शव

Tue, 22 Aug 2023 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 22 Aug 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
There was a dispute while drinking alcohol, friends killed and threw the dead body on the bank of the minor
चरखी दादरी। छिल्लर निवासी एक व्यक्ति का शव दादरी-महेंद्रगढ़ से गुजरने वाली घसोला माइनर के समीप से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान घसोला निवासी राजकुमार (35) के रूप में हुई है और उसके भाई ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस पर संज्ञान लेकर पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। वहीं, मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में छिल्लर निवासी राजेश ने बताया कि उसका छोटे भाई राजकुमार को रविवार सुबह करीब 10 बजे गांव निवासी सुरेश घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद उसका भाई घर नहीं लौटा। राजेश ने बताया कि सोमवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि राजकुमार का शव घसोला माइनर के समीप पड़ा है। सूचना के आधार पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। राजेश के अनुसार उसके भाई के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि राजकुमार और उसके दोस्तों ने रविवार रात गांव की बणी में शराब पी और इसके बाद उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान राजकुमार की पिटाई की गई और इसके बाद उसे घसोला माइनर के समीप डाल दिया। राजेश के बयान पर झोझूकलां थाना पुलिस ने सुरेश, प्रदीप, अमित और रविंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था राजकुमार
राजकुमार पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। उनमें सबसे बड़ा प्रिंस है। राजेश दूसरे, राजकुमार तीसरे, रवि चौथे और राजीव पांचवें नंबर का है। राजकुमार पहले गाड़ी चलाता था जबकि अब पिछले कुछ दिनों से वो कोई काम नहीं कर रहा था।

- एफएसएल और सीआईए भी पहुंची मौके पर
दादरी-महेंद्रगढ़ रोड पर घसोला माइनर के पास शव होने की सूचना पाकर झोझूकलां थाना पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इसके अलावा सीआईए टीम भी मौके पर पहुंची। इसके अलावा साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम ने भी शव और घटनास्थल का जायजा लिया।



इस संबंध में मृतक के भाई के बयान पर सुरेश, प्रदीप, अमित और रविंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं।
-चंद्रशेखर, झोझूकलां थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed