फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   There is not a single pediatrician in the district

जिले में नहीं है एक भी बाल रोग विशेषज्ञ

Wed, 18 Mar 2020 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
There is not a single pediatrician in the district
सौ बेड का चरखी दादरी सिविल अस्पताल। - फोटो : CharkhiDadri
जिले का दर्जा देने के तीन साल बाद भी चरखी दादरी में प्रदेश सरकार सिविल अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ तैनात नहीं कर पाई है। सिविल अस्पताल में यह पद पिछले पांच सालों से खाली पड़ा है और इस समय बच्चों के उपचार की जिले में कोई सरकारी सुविधा नहीं है। इस समय जिले के प्राइवेट अस्पताल ही बच्चों का उपचार कराने का एकमात्र विकल्प है। जहां बच्चे के माता-पिता को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों का दावा है कि पीडिट्रिशियन तैनाती की डिमांड चार साल में 40 बार हेड ऑफिस भेजी जा चुकी है, लेकिन अभी तैनाती नहीं हो पाई है। इस समय दादरी सिविल अस्पताल से बच्चों को भिवानी या रोहतक पीजीआई रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

सौ बेड का सिविल अस्पताल बने छह साल से अधिक समय हो चुका है लेकिन अब तक यहां चिकित्सकों की कमी दूर नहीं की गई है। जिले में चिकित्सकों के करीब 70 फीसदी पद खाली हैं और इनमें बाल रोग विशेषज्ञ भी शामिल है। सामान्य अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ तैनात न होने के चलते जिले वासियों को बच्चों का उपचार कराने के लिए निजी अस्पतालों में जाकर जेब ढीली करनी पड़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पिछले डेढ़ साल में 16 बार बाल रोग विशेषज्ञ तैनात करने की डिमांड हेड ऑफिस भेज चुके हैं लेकिन अब तक हालात जस के तस हैं। हेड ऑफिस ने पत्र लिखने के बाद तीन रिमाइंडर डालने के बाद भी दादरी सामान्य अस्पताल में पीडिट्रिशियन तैनात नहीं किया है। इस समय शहर के निजी अस्पताल में ही परिजन अपने बच्चों का उपचार कराने को विवश हैं। सिविल अस्पताल में बच्चों के उपचार की सुविधा नाममात्र ही है। यह स्थिति तब है जब पांच साल तक की उम्र के जिले में 47 हजार बच्चे हैं।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में हर माह चुकाने पड़ते हैं करीब 21 लाख
शहर में मुख्य पांच अस्पतालों में छोटे बच्चों को उपचार के लिए इस समय ले जाया जा रहा है। विभागीय सूत्रों की मानें तो एक अस्पताल की दैनिक ओपीडी औसतन 40 रहती है और प्रति बच्चा ओपीडी फीस 150 से 170 रुपये निर्धारित है। इस दौरान कम से कम 200 रुपये की दवा भी दी जाती है। इस लिहाज से एक बार उपचार पर करीब 350 रुपये खर्च आता है। इस लिहाज से एक अस्पताल में प्रतिदिन 14 हजार और एक माह में करीब चार लाख बीस हजार की इनकम होती है। शहर में पांच अस्पताल हैं और इस लिहाज से उपचार के लिए प्रति माह वहां बच्चों के माता-पिता को करीबन 21 लाख रुपये चुकाने होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती की डिमांड हम हेड ऑफिस भेज चुके हैं। बाल-शिशु नर्सरी का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। जल्द ही सरकार सिविल अस्पताल में पीडिट्रिशियन की तैनाती कर देगी। एक अप्रैल से बाल शिशु नर्सरी शुरू कराने का हम प्रयास करेंगे। - प्रदीप शर्मा, सीएमओ, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed