फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   There is no toilet facility in the Tehsil office nor is a watchman posted

Charkhi Dadri News: तहसील कार्यालय में शौचालय का प्रबंध है न चौकीदार तैनात

Fri, 06 Dec 2024 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 06 Dec 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
There is no toilet facility in the Tehsil office nor is a watchman posted
 बाढड़ा तहसील परिसर जहां शौचालय की कमी है। 
बाढड़ा। बाढड़ा तहसील कार्यालय परिसर में सुविधाओं की कमी है और इसके चलते आमजन परेशान हैं। शौचालय न होने से खासकर महिलाओं को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है स्थानीय अधिवक्ताओं और टाइपिस्ट को चौकीदार की कमी खल रही है। लोगों ने अधिकारियों से सेवाओं और संसाधनों की कमी पर संज्ञान लेकर इन्हें दूर कराने की मांग की है। उनका कहना है कि तहसील कार्यालय में रोशनी के भी पुख्ता प्रबंध नहीं हैं और उनके सामान की सुरक्षा राम-भरोसे है।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संजीव श्योराण, अनिल मान, अशोक श्योराण, राकेश चहल, सुनील लाडावास, राजेश श्योराण हड़ौदी, महेश शर्मा, अनिल, टाइपिस्ट राजेश कुमार,अनूप व अमित आदि ने बताया कि तहसील कार्यालय परिसर सुविधाओं का अभाव है। दिन भर यहां अपने कार्यों के लिए सैकड़ों लोग आते हैं। न यहां पीने के पानी की कोई व्यवस्था है न शौचालय का प्रबंध है। अधिवक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि तहसील परिसर में शौचालय व चौकीदार की व्यवस्था की जाए। उनका कहना है कि तहसील परिसर में आने वाली महिलाओं को शौचालय नहीं होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

लोगों की परेशानी, उन्हीं की जुबानी
- तहसील परिसर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। टाइपिस्ट व अधिवक्ताओं के सामान की रखवाली के लिए रात के समय यहां कोई चौकीदार नहीं है। सफाई का भी यहां कोई उचित प्रबंध नहीं है। प्रशासन को पुख्ता कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजीव श्योराण, अधिवक्ता



- अधिवक्ताओं व टाइपिस्टों के लिए स्थायी जगह नहीं होने की वजह से समय-समय पर परेशानी झेलनी पड़ती हैं। बारिश और ठंड से भी यहां बचाव का प्रबंध नहीं है। बारिश में अधिवक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
-अशोक श्योराण, अधिवक्ता
- तहसील परिसर में रोजाना ही सैकड़ों लोग अपने कार्यों के लिए आते हैं जिसकी वजह से ही सरकार को हर माह लाखों का राजस्व भी मिलता है। शौचालय नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।



-अनिल मान, अधिवक्ता
- परिसर में पेयजल व शौचालय सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चौकीदार नहीं होने के कारण अधिवक्ताओं व टाइपिस्ट के सामान चोरी होने का अंदेशा बना रहता है। जिला प्रशासन को चौकीदार तैनात करना चाहिए। शौचालय का निर्माण करवाना चाहिए।
-राकेश चहल, अधिवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed