फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   There are no toilets in 1500 houses, how will the villages be clean

1500 घरों में नहीं शौचालय, कैसे स्वच्छ होंगे गांव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
There are no toilets in 1500 houses, how will the villages be clean
शहर में बने शौचालय। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले के 1500 घरों में अभी भी शौचालय नहीं बने हुए हैं। यह खुलासा ग्रामीण विकास अभिकरण की ओर से जिले में किए गए सर्वे में हुआ है। सक्षम युवाओं से यह सर्वे करवाया गया है। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि चरखी दादरी के जिले के गांव स्वच्छ क्यों नहीं हो पा रहे। फिलहाल मौजूदा वित्तीय वर्ष में विभाग की ओर से 500 शौचालय बनवाए जाएंगे और इसके लिए बिना शौचालय वाले घरों का प्राथमिकता से चयन कर उन्हें 12 हजार रुपये अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुशल कटारिया ने बताया कि दिसंबर में सरकार के निर्देशानुसार गांव गांव जाकर सक्षम युवाओं से बिना शौचालय वाले घरों का सर्वेक्षण करवाया था। अब यह सर्वे पूरा हो गया है। जिला के गांवों में करीब 1500 घर ऐसे पाए गए हैं, जिनमें शौचालय नहीं है। जिस कारण गांवों की स्वच्छता और सुंदरता बिगड़ी हुई है। केंद्र सरकार का प्रयास है कि कोई भी घर ऐसा नहीं होना चाहिए, जिसमें शौचालय न हो। परिवार में बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, दिव्यांग, बच्चे आदि सहित हर किसी के लिए शौचालय की सुविधा होनी चाहिए। बाहर शौच जाने से बीमार या असहाय को तकलीफ होती ही है, साथ ही गंदगी भी फैलती है, जिससे बीमारियां बढ़ने का खतरा रहता है। इसलिए शौचालय हर घर में होना जरूरी है।
विज्ञापन

कुशल कटारिया ने बताया कि अब जो परिवार सामने आए हैं, उनमें प्राथमिकता से चयन करते हुए पात्र व्यक्तियों को अनुदान देकर उनके घरों में शौचालय बनवाए जाएंगे। यह अनुदान राशि 12 हजार रुपये तय की गई है। इस राशि से जमीन में सेफ्टी टैंक, सीट, टंकी व शौचालय बनवाया जाएगा। जिन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी, उनमें सबसे पहले बीपीएल परिवार, अनुसूचित वर्ग, दिव्यांग, भूमिहीन मजदूर, छोटे व सीमांत किसान, ऐसे परिवार जिनकी मुखिया महिलाएं हैं, को चुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च तक बनवाए जाएंगे 500 शौचालय
मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुशल कटारिया ने बताया कि मार्च माह तक पांच सौ पात्रों का चयन कर उनके घरों में शौचालय बनवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बाकी पात्रों को अगले वित्तीय वर्ष में यह अनुदान दिया जाएगा।

जिले के 31 गांव ओडीएफ प्लस घोषित
कुशल कटारिया ने बताया कि जिला के 31 गांवों को ओडीएफ प्लस घोषित कर दिया गया है। शेष गांवों में भी स्वच्छ भारत मिशन के मानकों को पूरा करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। ओडीएफ प्लस के लिए सरकार ने तरल व ठोस कूड़ा प्रबंधन, दूषित पानी की निकासी, हर घर में शौचालय, गांव में प्रवेश करते ही सुंदरता व स्वच्छता दिखाई देना आदि मानक तय किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed